Allu Arjun की गिरफ्तारी के बाद मृत महिला के पति लेंगे केस वापस, बोले- पुलिस ने मुझे…

Allu Arjun: संध्या थियेटर में महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. हालांकि अब मृत महिला के पति ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं.

Allu Arjun: पुष्पा 2: द रूल प्रीमियर में एक महिला की मौत के सिलसिले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी में एक और नया मोड़ सामने आया है. मृतक महिला रेवती के पति ने अब कहा है कि वह केस वापस लेने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि भगदड़ या पत्नी की मौत के लिए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं मानते हैं. दरअसल गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

महिला रेवती के पति ने अल्लू अर्जुन को लेकर क्या कहा

शुक्रवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेवती के पति भास्कर ने कहा, “हम उस दिन केवल संध्या थिएटर गए थे, क्योंकि मेरा बेटा फिल्म देखना चाहता था. यह अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है कि वह थिएटर गए और भगदड़ मच गई. मैं अपना केस वापस लेने के लिए तैयार हूं. पुलिस ने मुझे उनकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी, मैंने अस्पताल में यह खबर देखी थी. अर्जुन का भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है.”

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

भास्कर की शिकायत के आधार पर ही अल्लू अर्जुन को आज गिरफ्तार किया गया था. शुक्रवार की सुबह हैदराबाद पुलिस साउथ सुपरस्टार के जुबली हिल्स स्थित आवास पर आये और उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कहा कि उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. बाद में अभिनेता को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया.

Also Read- Allu Arjun Net Worth: 460 करोड़ की नेटवर्थ, इन लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक, पुष्पा 2 स्टार की ठाठ है कमाल की

Also Read- Allu Arjun Arrested Updates: 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहेंगे पुष्पा 2 स्टार, वकील से की यह खास रिक्वेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >