Akshaye Khanna Net Worth: करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अक्षय खन्ना, छावा में औरंगजेब बनने के लिए एक्टर ने ली इतनी फीस

Akshaye Khanna Net Worth: फिल्म ‘छावा’ में अक्षय खन्ना, औरंगजेब के किरदार में छा गए. फिल्म में उन्हें जो कोई भी देखा रहा, वह उनके लुक और एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. आज आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Akshaye Khanna Net Worth: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में दिख रहे हैं. उन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा. अपने किरदार में अक्षय पूरी तरह से बस गए है. लंबे भूरे बाल, लंबी दाढ़ी, काजल वाली आंखें और शाही आउटफिट में अक्षय कमाल लग रहे हैं. फिल्म रिलीज हो गई है और हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. मूवी ने भारत में अबतक 190 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है. आज आपको बताते हैं अक्षय के नेट वर्थ.

अक्षय खन्ना की नेट वर्थ

सीए नॉलेज के मुताबिक, अक्षय खन्ना की नेट वर्थ 167 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, एक्टर के पास मुंबई, दिल्ली और पुणे में प्रॉपर्टी है. उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और होंडा सीआर-वी जैसी कार है. फिल्म छावा के लिए एक्टर ने 2.5 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है.

‘छावा’ में औरंगजेब के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय खन्ना

एटी के एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘छावा’ में औरंगजेब के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे. सूत्र ने बताया था कि, “टीम ने औरंगजेब की भूमिका निभाने के लिए अनिल कपूर से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक उन्होंने अंतिम रूप से साइन नहीं किए हैं. अगर चीजें सही रहीं, तो अनिल कपूर निश्चित रूप से फिल्म में विक्की कौशल के साथ भिड़ेंगे.” हालांकि किसी वजह से बात नहीं बनी और ये किरदार अक्षय की झोली में आ गिरा.

छावा ने छह दिन कितनी कमाई कर ली

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म ने छह दिन में करीब 197 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

यह भी पढ़ें- Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >