Ajey: डायरेक्टर रवींद्र गौतम ने क्यों बनाई अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी, बोले- एकदम सही कहानी है

Ajey: “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के डायरेक्टर रवींद्र गौतम ने अब चुनौतियों पर बात की और बताया कि किस प्रेरणा ने उन्हें योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनाने के लिए प्रेरित किया.

Ajey: फिल्म निर्माता रवींद्र गौतम की फिल्म, “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. महारानी सीजन 2 जैसे शो और इक्कीस तोपों की सलामी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर, रवींद्र इस फिल्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफर को दर्शा रहे हैं. अब उन्होंने फिल्म को लेकर बात की.

“अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” बनाने के पीछे की प्रेरणा पर रवींद्र गौतम ने की बात

रवींद्र गौतम ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में फिल्म के पीछे की प्रेरणा को लेकर बात की. फिल्म निर्माता ने बताया, “फिल्म बनाने का विचार ईश्वर की देन थी. मैं इसे ढूंढ़ने नहीं गया था. यह मेरे निर्माताओं के जरिए मेरे पास आया. वे अमेरिका से हैं और योगी आदित्यनाथ के बहुत बड़े फैंन हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”उनकी कहानी काफी प्रेरणादयक थी. जिसमें एक 22 साल के लड़के का संन्यासी बनना और 26 साल की उम्र में लोकसभा का सबसे कम उम्र का सांसद बनना, दर्शकों को बताने के लिए एकदम सही कहानी है.”

बायोपिक बनाने में रवींद्र गौतम को क्या आई चुनौतियां

रवींद्र ने बायोपिक बनाने में आने वाली चुनौतियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बायोपिक बनाना कभी आसान नहीं होता, खासकर जब व्यक्ति जीवित हो और इतने बड़े सार्वजनिक पद पर हो. उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ वास्तविक में हैं और आप उसे किसी भी तरह से गलत तरीके से प्रस्तुत नहीं कर सकते, खासकर जब उनका कद इतना बड़ा हो. इसलिए उनके जीवन और परिस्थितियों को सही ढंग से चित्रित करना चुनौतीपूर्ण था.”

यह भी पढ़ें- Pyaar Ka Panchayat: भोजपुरी का पहला रियलिटी शो 2026 में होगा लांच, Big Boss जैसा एक और शो भी पाइपलाइन में

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची बागी 4, जॉली एलएलबी 3 ने किया खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >