Ajay Devgn की चमकी किस्मत, सन ऑफ सरदार 2 के फ्लॉप होने का नहीं पड़ा असर, झोली में आई ये हॉरर कॉमेडी, जानें डिटेल्स

Ajay Devgn: अजय देवगन के पास इन-दिनों फिल्मों की बौछार है. सन ऑफ सरदार 2 के फ्लॉप होने के बावजूद एक्टर के पास एक से बढ़कर एक फिल्में है. जिसमें दृश्यम 3, गोलमाल 5, दे दे प्यार दे 2 शामिल है. रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन “सु फ्रॉम सो” के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं, जो 2025 की सबसे बड़ी कन्नड़ ब्लॉकबस्टर है.

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. मूवी ने काफी कम कलेक्शन किया था. इसके बावजूद सिंघम स्टार के पास आने वाले साल में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में हैं. फिलहाल, वह जगन शक्ति के साथ “रेंजर” पर काम कर रहे हैं. इसके बाद, उनके पास “दृश्यम 3” और “गोलमाल 5” भी हैं. “दृश्यम 3” अक्टूबर से फ्लोर पर आएगी. अब एक्टर की झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गई है.

अजय देवगन को मिली नई फिल्म, जेपी तुमिनाडु संग कर रहे है डिस्कस

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन जेपी तुमिनाडु के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म “सु फ्रॉम सो” बनाई थी. यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. एक्टर के साथ बनने वाली फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है. ऐसा लगता है कि अभिनेता हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने के लिए एक्साइटेड हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट बिल्कुल वैसी ही है, जैसी वह चाहते थे. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अजय देवगन स्टारर फिल्म को 2026 की पहली छमाही में फ्लोर पर लाने का विचार है.

फिल्म कब फ्लोर पर आएगी?

केवीएन प्रोडक्शंस 2026 की पहली छमाही में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग बना रहा है. बैनर पहले से ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत “हैवान” और यश के साथ “टॉक्सिक” का निर्माण कर रहा है, जो 2026 की ईद पर रिलीज होने वाली है. सूत्र बताते हैं कि “टॉक्सिक” का पहला पार्ट पहले ही एडिटिंग में शामिल हो चुका है.

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

अजय देवगन इन-दिनो जगन शक्ति की ओर से निर्देशित “रेंजर” की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा वह अपनी दो सबसे पसंदीदा फ्रैंचाइजी, “दृश्यम 3” और “गोलमाल फाइव” पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं. हालांकि दोनों प्रोजेक्ट राइटिंग के चरण में हैं. उनके पास दे दे प्यार दे 2 भी हैं.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan In Ladakh: शुरू हुई सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग, पहली फोटो आई सामने, कहा- बॉलीवुड का टाइगर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >