अजय देवगन ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, जो बाद में बनीं ब्लॉकबस्टर, लिस्ट में शाहरुख-रणवीर सिंह की मूवी भी शामिल

शाहरुख खान ने सलमान खान के साथ 1995 में राकेश रोशन की एक्शन ड्रामा करण अर्जुन में काम किया. क्या आप जानते हैं कि सलमान द्वारा निभाई गई भूमिका शुरू में अजय देवगन को ऑफर की गई थी.

बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक अजय देवगन, जिन्होंने फूल और कांटे के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. सिंघम एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है. हालांकि उन्होंने कई ऐसी फिल्मों की रिजेक्ट भी की है, जिसने दूसरे एक्टर्स की किस्मत बदल दी. लिस्ट में कुछ कुछ होता है, बाजीराव मस्तानी जैसी मूवीज है.

कुछ कुछ होता है

शाहरुख खान, काजोल की सुपरहिट मूवी कुछ कुछ होता है आपको याद होगी. फिल्म दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. आज भी इस फिल्म को दर्शक याद करते है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले शाहरुख वाला रोल अजय को ऑफर हुआ था. अजय ने अज्ञात कारणों से इसे ठुकरा दिया.

करण अर्जुन

शाहरुख खान ने सलमान खान के साथ 1995 में राकेश रोशन की एक्शन ड्रामा करण अर्जुन में काम किया. क्या आप जानते हैं कि सलमान द्वारा निभाई गई भूमिका शुरू में अजय देवगन को ऑफर की गई थी. राकेश रोशन के साथ कुछ क्रिएटिव मतभेदों के कारण अजय ने इस प्रोजेत्ट को ठुकरा दिया था.

Also Read: Parveen Babi की बायोपिक में नजर आएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कहा- बॉलीवुड फेल हुआ लेकिन…
डर

फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की फिल्म डर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल मेहरा का किरदार अजय देवगन को ऑफर हुआ था, लेकिन उस समय अन्य प्रोजेक्ट में बिजी होने के कारण वो ये रोल नहीं कर पाए. जिसके बाद शाहरुख खान ने ये भूमिका निभाई.

पद्मावत- बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पद्मावत में राणा रावल रतन सिंह की भूमिका अजय देवगन को ऑफर हुई थी. अजय ने उस भूमिका को निभाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसे बाद में शाहिद कपूर ने निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारीखों के टकराव के कारण अजय को भूमिका को अस्वीकार करना पड़ा. वहीं, अजय देवगन ने बाजीराव मस्तानी को भी उन्होंने मना कर दिया था. इस भूमिका को ठुकरा दिया क्योंकि वह फिल्म निर्माता द्वारा बताए गए नियमों और शर्तों से सहमत नहीं हो सके. रिपोर्ट यह भी बताती है कि देवगन को अपनी फीस को लेकर निर्माताओं के साथ समझौता करने में भी परेशानी हुई. बाद में रणवीर सिंह ने ये रोल निभाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >