Viral Video: अहान पांडे ने ‘सैयारा’ से कृष कपूर वाला सीन रीक्रिएट कर जीता दिल, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सैयारा स्टार अहान पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कृष कपूर का आइकॉनिक सीन रीक्रिएट किया. जानिए फैन्स ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी.

Viral Video: सैयारा फेम अहान पांडे, जिन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू से ही दर्शकों का ध्यान खींचा था, हाल ही में फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद, उनके फैनगर्ल्स किसी भी नए अपडेट या कैंडिड मोमेंट पर तुरंत दीवाना हो जाते हैं.

हाल ही में एक डांसर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अहान पांडे को राज कपूर के आइकॉनिक अंदाज में देखा गया. वीडियो में वह लड़की का हाथ पकड़कर मोहित सूरी के मशहूर डायलॉग “अभी कुछ पल बाकी है” पर लिप-सिंक करते नजर आए. एक्टर के रोमांटिक मूव्स और एक्सप्रेशन ने इस क्लिप को और भी खास बना दिया.

लुक और फैन्स की प्रतिक्रिया

ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में अहान बेहद हैंडसम दिख रहे थे. ऐसे में फैन्स ने सोशल मीडिया पर तुरंत रिएक्शन देना शुरू किया. एक यूजर ने लिखा, “भाई, तुमने तो कृष कपूर वाला सपना पूरा कर दिया.” दूसरे ने कहा, “ये देखकर मेरी रूह कांप गई, ये सीन बिल्कुल मैजिकल है.” एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “यह हर फैनगर्ल का ड्रीम मोमेंट है.”

यह भी पढ़े: Naagin 7 Teaser: नागिन 7 का नया टीजर जारी, बदले और रहस्य से भरपूर होगा नया सीजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >