‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, पहला लुक हुआ वायरल

Ahaan Panday: ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे की नई एक्शन-रोमांटिक फिल्म का ऐलान हो गया है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. पहला लुक सामने आते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया है और फिल्म चर्चा में आ गई है.

Ahaan Panday: ‘सैयारा’ से चर्चा में आए एक्टर अहान पांडे अब अपने करियर के अगले बड़े पड़ाव के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया है, जिसे मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किया पहला लुक

डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अहान पांडे की एक खास तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “और शुरू हो गई…”. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी.

YRF के बैनर तले बनेगी फिल्म

यह फिल्म प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस Yash Raj Films (वाईआरएफ) के बैनर तले बनाई जा रही है, जो पहले भी कई सफल फिल्में दे चुका है. ऐसे में इस प्रोजेक्ट से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

फिलहाल, दर्शकों को फिल्म के टाइटल और बाकी स्टारकास्ट के ऐलान का इंतजार है. लेकिन इतना तय है कि अहान पांडे की यह नई फिल्म उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >