Adnan Sami: नहीं रही गायक अदनान सामी की मां बेगम नौरीन, 77 साल की उम्र में हुआ निधन

Adnan Sami के सिर पर गम के बादल छाए हैं. आज सोमवार, 7 अक्टूबर को उनकी मां बेगम नौरिन सामी खान का 77 साल की उम्र में देहांत हो गया. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है.

Adnan Sami: भारतीय सिनेमा के गायक अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, आज गायक की मां बेगम नौरीन सामी खान का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोमवार, 7 अक्टूबर की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है.

अदनान सामी की मां का निधन

अदनान सामी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां बेगम नौरीन सामी खान की तस्वीर पोस्ट करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा कि, “बहुत दुख और असीम दुख के साथ मैं हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की घोषणा करता हूं… हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं. वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्यार और खुशी साझा की. हम उन्हें बेहद याद करेंगे. कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें. अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में आशीर्वाद दे…आमीन…”.

सेलेब्स और फैंस ने व्यक्त की संवेदना

अदनान सामी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने संवेदना व्यक्त की. एक्ट्रेस मिनी माथुर ने कॉमेंट किया कि, “प्रिय अदनान, रोया और मदीना, मुझे आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है. परिवार को शक्ति की कामना करता हूं.” वहीं, सिंगर राघव ने लिखा, “भाई, आपको प्यार.” इसके अलावा एक फैन ने लिखा, “शांति से आराम करें. भगवान आपको अथाह दुख से उबरने की शक्ति दे.” जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि, “अल्लाह उसे जन्नत में सबसे अच्छी जगह दे. मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है. अल्लाह आपको इस नुकसान को सहने की शक्ति दे.”

गायक के बारे में

अदनान सामी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने गायक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने दिए हैं. आखरी बार वह सलमान खान और करीना कपूर की साल 2015 की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भर दो झोली मेरी गाते नजर आए थे.

Also Read: Stree 2: अमर कौशिक ने स्त्री फ्रेंचाइजी में श्रद्धा कपूर के किरदार के असली नाम से उठाया पर्दा, बोलें ‘नाम जो है उसका…’

Also Read: Horror Universe Update: भेड़िया 2 को लेकर डायरेक्टर अमर कौशिक ने दी बड़ी अपडेट, खोले रूही के कहानी से जुड़ने के राज 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >