Aditya Kapoor: आदित्य कपूर ने अनन्या पांडे संग ब्रेकअप के बाद पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर की बात, कहा ‘मैं इग्नोर करके ब्लॉक…’

Aditya Kapoor: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर का नाम बीते दिनों कंट्रोल एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था. इसके कुछ वक्त बाद खबर सामने आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया था. अब एक्टर ने फाइनली अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की है.

Aditya Kapoor: बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर्स मेशुमार आदित्य रॉय कपूर का नाम इंडस्ट्री की कई खूबसूरत एक्ट्रेस से जुड़ चुका है. कुछ वक्त पहले आदित्य रॉय कपूर का नाम चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे से जुड़ा था. इसके बाद खबर सामने आई थी कि दोनों ऐक्टर्स का ब्रेकअप हो चुका है. ऐसे में अब पहली बार एक्टर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की है.

व्हाट विमेन वांट शो पर आदित्य रॉय ने क्या कहा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के ‘व्हाट विमेन वांट शो’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर गेस्ट के रूप में नजर आए हैं. इस प्रोमो में करीना कपूर आदित्य रॉय कपूर से उनकी फेवर पसंदीदा खूबियां पूछता है जिस पर एक्टर जवाब देते हैं कि वह बहुत हैंडसम और आकर्षक हैं और इस वक्त वह पूरी तरह से चिल हैं.

आदित्य ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर क्या कहा

करीना कपूर आगे आदित्य रॉय कपूर से सवाल करती है कि बहुत सी उनकी फीमेल फैन एक्टर के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती है. जिस पर एक्टर कहते हैं कि “क्या चल करना भी कोई स्टेटस है. मैं चिल्लर हूं. आशिकी मूवी ने मेरे फिल्मी करियर की दिशा को पूरी तरह बदल दिया. ऐसा नहीं है कि मैं उस रोल से इसलिए जुड़ा क्योंकि वह शराबी था.”

रिलेशनशिप में घोस्टिंग से कैसे बचते हैं एक्टर

करीना आगे आदित्य रॉय कपूर से उनके रिश्ते में घोस्टिंग पर सवाल करती हैं. इस पर आदित्य ने कहा, “मैं ज्यादा फोन यूज नहीं करता. मुझे कोई 100 मैसेज करें तो मैं इग्नोर करके ब्लॉक कर देता हूं.”

Also Read: कुशाल टंडन ने Shivangi Joshi को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं प्यार में हूं, लेकिन शादी…

Also Read: Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >