Adipurush मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी.. 3 साल बाद छलका मनोज मुंतशिर का दर्द, बोले- पूरे देश से माफी मांगता हूं

Adipurush को लेकर 3 साल बाद मनोज मुंतशिर का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने माना कि फिल्म उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी भूल थी और इसके लिए पूरे देश से माफी मांगी.

Adipurush Flop: साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' को लेकर जितना क्रेज था, रिलीज के बाद उतना ही बवाल मच गया. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की इस बिग बजट फिल्म को VFX, डायलॉग्स और रामायण की प्रस्तुति को लेकर लोगों ने जमकर ट्रोल किया. अब तीन साल बाद फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने खुद माना है कि 'आदिपुरुष' उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी.

Manoj Muntashir On Adipurush: 'फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी'

टाइम्स नाउ के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में मनोज मुंतशिर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि लोग बेवजह फिल्म की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन दो दिन बाद उन्हें एहसास हुआ कि मामला कितना बड़ा हो चुका है.

उन्होंने कहा,

"आदिपुरुष मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। उससे भी बड़ी गलती थी उस फिल्म का बचाव करना. जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे बहुत शर्मिंदगी है. मैं पूरे देश से माफी मांगता हूं."

मनोज ने यह भी माना कि उस समय उन्होंने लोगों की भावनाओं को सही तरह से नहीं समझा.

Manoj Muntashir Wife Advice: पत्नी ने पहले ही दी थी चेतावनी

मनोज मुंतशिर ने बातचीत में बताया कि 'आदिपुरुष' रिलीज होने से करीब छह महीने पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सवाल उठने लगे थे. उसी समय उनकी पत्नी ने उन्हें सलाह दी थी कि फिल्म का सार्वजनिक तौर पर बचाव न करें.

पत्नी को डर था कि अगर विवाद बढ़ा तो लोग सीधे मनोज को निशाना बनाएंगे. अब मनोज कहते हैं कि काश उन्होंने उस समय अपनी पत्नी की बात मान ली होती.

Adipurush Dialogues Controversy: अपने ही डायलॉग्स पर जताया अफसोस

'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसके डायलॉग्स की हुई, लेकिन गलत वजह से. कई डायलॉग्स पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई और कहा कि रामायण जैसी कहानी के साथ ऐसे शब्द बिल्कुल फिट नहीं बैठते.

अब मनोज मुंतशिर ने माना कि उन्हें अपने लिखे डायलॉग्स पर अफसोस है.

उन्होंने कहा,

"आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे शर्म आती है कि मैंने वे डायलॉग लिखे. पता नहीं उस समय मैं क्या सोच रहा था."

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वह भगवान राम और भगवान हनुमान के किरदारों के साथ न्याय नहीं कर पाए.

Adipurush Controversy: आखिर फिल्म को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ था?

'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित थी. फिल्म में प्रभास ने राघव (भगवान राम), कृति सेनन ने जानकी (माता सीता), सैफ अली खान ने लंकेश (रावण), सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने बजरंग (हनुमान) का किरदार निभाया था.

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर क्लास लग गई. VFX, किरदारों की प्रस्तुति और कई डायलॉग्स को लेकर लोगों ने मेकर्स को खूब ट्रोल किया. मामला इतना बढ़ गया कि रिलीज के बाद कुछ विवादित डायलॉग्स बदलने पड़े. इतना ही नहीं, फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर हुई, हालांकि कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया.

Kriti Sanon On Adipurush: कृति सेनन ने भी बयां किया था दर्द

फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली कृति सेनन ने भी पहले फिल्म को मिली आलोचना पर दुख जताया था. उन्होंने कहा था कि जब किसी फिल्म के लिए पूरी मेहनत की जाए और फिर उसे लोगों से इतना खराब रिस्पॉन्स मिले, तो बहुत दुख होता है.

कृति ने कहा था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना कभी भी टीम का मकसद नहीं था, लेकिन अगर लोगों को बुरा लगा तो उससे सीख लेना जरूरी है.

Adipurush Box Office: 600 करोड़ की फिल्म क्यों मानी गई फ्लॉप?

Adipurush Box Office Report, PC: Sacnilk

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया गया था. यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी.

फिल्म ने दुनियाभर में करीब 393 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, इतने बड़े बजट के मुकाबले यह कमाई काफी नहीं थी. इसी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफल माना गया.

अब तीन साल बाद मनोज मुंतशिर के इस बयान ने एक बार फिर 'आदिपुरुष' और उससे जुड़े विवादों को चर्चा में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं?... 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में भिड़ीं आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी, फिर आया इंस्टाग्राम पोस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >