Adipurush Box Office Collection Day 3: फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने तीसरे दिन करीब 67 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन मूवी ने 86.75 करोड़ रुपये.

Adipurush box office collection Day 3: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. इतने विवादों के बाद भी मूवी की कमाई में कई कमी नहीं आई है. प्रभास-कृति सेनन की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई हुई है. रविवार, 18 जून को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार बिजनेस किया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 86.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

आदिपुरुष की तीसरे दिन की कमाई

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने तीसरे दिन करीब 67 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन मूवी ने 86.75 करोड़ रुपये औऱ दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ये शुरुआती आंकड़े है और थोड़ बहुत फेरबदल हो सकता है. तीन दिन की टोटल कमाई करीब 219 करोड़ रुपये है.

दुनियाभर में हुई इतनी कमाई

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने बताया कि ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये कमाए. कंपनी ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा,” आदिपुरुष, दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत रही है, पहले दिन फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाए. दो दिनों में फिल्म ने कुल 240 करोड़ रुपये की कमाई की है.”

Also Read: बदले जाएंगे आदिपुरुष के विवादित डायलॉग, मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर कहा- मैं सनातन-द्रोही नहीं…पढ़ें पूरा पोस्ट

बदले जाएंगे आदिपुरुष के संवाद

आदिपुरुष के संवाद लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने लिखा ने बीते दिन ट्विटर पर लिखा, मैंने और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएंगे. श्री राम आप सब पर कृपा करें!

Also Read: Adipurush में सिर्फ 2 मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस ने वसूले 1.5 करोड़ रुपये, प्रभास की फीस उड़ा देगी होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >