Krrish 4: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री! निर्देशक ने खुद दिया इशारा

Krrish 4: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की पॉपुलर सुपरहीरो फ्रैंचाइजी ‘कृष 4’ में एक खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. इसपर खुद फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने मुहर लगाई है.

Krrish 4: बॉलीवुड की पसंदीदा सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कृष’ की चौथी किस्त का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. फैंस की नजरें इस फिल्म की सभी अपडेट्स पर बनी हुई है. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देगी. दरअसल, ऋतिक रोशन की फिल्म में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की एंट्री हो गई है. इसपर खुद फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने मुहर लगाई है. ऐसे में आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कृष 4 में हुई रेखा की एंट्री

The roshans success party

ऋतिक रोशन की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘द रोशंस’ डॉक्युमेंट्री-सीरीज रिलीज हुई, जिसमें रोशन परिवार के संघर्ष और सफलता की इनसाइड स्टोरी को दर्शाया गया है. यह डॉक्युमेंट्री-सीरीज दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स बटोर रही है. इसकी सफलता के लिए हाल ही में राकेश रोशन ने एक सक्सेस पार्टी भी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स ने शिरकत की. इन्हीं में से थीं, एक्ट्रेस रेखा, जिनके ग्लैमरस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी बीच पैपराजी ने निर्देशक राकेश से कृष 4 में रेखा के नजर आने को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में राकेश ने हामी भरते हुए कहा कि सब कुछ है, आपको देखने को मिलेगा. अब राकेश रोशन के इस बयान से यह बात साफ है कि ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में रेखा की झलक देखने को मिलेगी.

कृष और कृष 3 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस

रेखा पहले भी इस सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने कृष और कृष 3 में अहम भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन किया था. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष 4 में भी वह अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेंगी.

यह भी पढ़े: Crazxy Trailer: अभिमन्यु के चक्रव्यू में फंसने के लिए हो जाएं तैयार, सामने आया ‘तुम्बाड’ वाले सोहम शाह का धमाकेदार ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >