करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी अधूरी रह गई. दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कुबूल किया, सगाई हुई और हर तरफ यही माना जाने लगा कि अब दो सबसे बड़े फिल्मी परिवार एक होने वाले हैं, लेकिन खुशियों के इस सफर ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. शादी तक पहुंचने से पहले ही यह रिश्ता खत्म हो गया. अब सालों बाद फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने उस पल को याद किया है और खुलासा किया कि जब यह रिश्ता टूटा, तब वह खुद करिश्मा कपूर के घर पर मौजूद थे.
Suneel Darshan On Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर को लेकर क्या बोले सुनील दर्शन
सुनील दर्शन ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस दौर में वह करिश्मा कपूर के काफी करीब थे. 'जानवर', 'हां मैंने भी प्यार किया' और 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव' जैसी फिल्मों में साथ काम करने की वजह से उन्होंने करिश्मा और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को करीब से बढ़ते हुए देखा था. सुनील के मुताबिक, 'एक रिश्ता' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता आगे बढ़ चुका था. 'हां मैंने भी प्यार किया' प्लान की, तब तक दोनों की शादी लगभग तय मानी जा रही थी.
Suneel Was At Karisma House When Engagement Called Off: जब करिश्मा की सगाई टूटी, तब एक्ट्रेस के घर पर थे सुनील
सुनील दर्शन ने उस दिन को भी याद किया, जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूटी थी. उन्होंने कहा, "मैं करिश्मा के घर पर था, तभी सगाई टूटने की खबर आई. यह बहुत बुरा फेज था. उस समय जो इमोशनल उथल-पुथल हुई, उसे पूरी तरह समझ पाना आसान नहीं है. इसके बाद करिश्मा नए साल का जश्न मनाने बैंकॉक गईं और कुछ ही समय बाद मुझे पता चला कि वह संजय कपूर से शादी करने वाली हैं. आज तक मैं समझ नहीं पाया कि यह फैसला इतनी जल्दी कैसे लिया गया."
Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan Engagement: करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने का क्या था कारण
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने की वजह को लेकर सालों से कई तरह के कारण सामने आ रहे हैं. हालांकि सुनील दर्शन का मानना है कि इस मामले में किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा, "लोग कभी बबीता जी, कभी जया जी, कभी करिश्मा तो कभी अभिषेक को दोष देते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि कुछ रिश्तों का फैसला किस्मत करती है. दोनों के बीच गहरा रिश्ता था, लेकिन हर रिश्ते की अपनी अलग परिस्थितियां होती हैं. उनके बीच भी कई बातों को लेकर मतभेद थे और बाहर का कोई व्यक्ति पूरी सच्चाई नहीं जान सकता."
When Abhishek Karisma Relationship Official: कब अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता हुआ था ऑफिशियल
साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के दौरान करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने पहली बार अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इसी इवेंट में दोनों की सगाई का भी ऐलान हुआ. हालांकि, साल 2003 की शुरुआत में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. यह ब्रेकअप आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि अब तक न कपूर परिवार और न ही बच्चन परिवार ने कभी खुलकर बताया कि आखिर इस रिश्ते के टूटने की असली वजह क्या थी.
Karisma Kapoor Married Sanjay Kapur: करिश्मा कपूर ने संजय कपूर संग की थी शादी
करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. शादी के बाद दोनों दो बच्चों, समायरा और कियान के माता-पिता बने. हालांकि, कुछ साल बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद 2016 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया.
