Abhishek Bachchan संग निम्रत कौर के लिंकअप की खबरों के बीच, अमिताभ बच्चन का ‘हैंड रिटेन लेटर’ वायरल

Abhishek Bachchan और निम्रत कौर के लिंकअप की अफवाह इन दिनों बॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हुए हैं. इसी बीच अमिताभ बच्चन का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बी निम्रत की तारीफें करते नजर आए हैं. आइए बताते हैं उस लेटर में और क्या लिखा है.

Abhishek Bachchan और निम्रत कौर की लिंकअप की अफवाह इन दिनों बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही हैं. आए दिन यूजर्स इनसे जुड़ी कोई न कोई पुरानी वीडियो या खबर ढूंढ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. इसी बीच फैंस ने अब अमिताभ बच्चन का एक पुराना ‘हैंड रिटेन लेटर’ खोज निकाला है. जिसमें बिग बी निम्रत कौर की तारीफों की पुल बांधते हुए नजर आए हैं. इस लेटर में अमिताभ बच्चन ने निम्रत की ‘दसवीं’ फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ की है. अब यह लेटर सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है.

यहां देखें अमिताभ बच्चन का हैंड रिटेन लेटर

अमिताभ बच्चन का निम्रत को लेटर

अमिताभ बच्चन ने निम्रत कौर की तारीफ करते हुए लेटर में लिखा, ‘हमारी मुश्किल से ही बातचीत या मीटिंग हुई होगी. YRF के इवेंट पिछली बार शायद एक एड के लिए कॉम्प्लिमेंट दिया था. लेकिन दसवीं में आपका काम बहुत शानदार है. बारीकियां, जेस्चर, सबकुछ. मेरी तरफ से बहुत बधाई और काम के लिए सराहना. एक्ट्रेस ने साल 2022 में इस लेटर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ’18 साल पहले जब मैं मुंबई आई थी तो ये कल्पना करना कि किसी दिन अमिताभ बच्चन मुझे मेरे नाम से जानेंगे. हमारी मुलाकात को याद करेंगे और मेरे एड के लिए मेरी तारीफ करेंगे. और फिर कुछ समय बाद फूल भेजेंगे और एक नोट लिखेंगे. ये लिए किसी सपने से कम नहीं है.

निम्रत कौर ने बिग बी को जताया आभार

निम्रत कौर ने लेटर में आगे अमिताभ बच्चन को आभार व्यक्त करते हुए लिखा, सर आपको मेरा सह प्रेम अनंत धन्यवाद. आज अल्फाज और भावनाएं दोनों कम पड़ रही हैं. आपको यह स्नेहपूर्वक पत्र आजीवन मुझे प्रेरित करता रहेगा और आपसे इस अमूल्य गुलदस्ता रूपी आशीर्वाद की महक मेरी जिंदगी के हर कदम पर बनी रहेगी. आपसे मिली इस शाबाशी से एक चुप्पी महसूस हो रही है… जैसे किसी विशाल पर्वत या प्राचीन मंदिर के सामने होती है. आपकी श्रद्धालपूर्वक, सदैव आभारी, निम्रत.

अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर का रिश्ता

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादीशुदा जिंदगी में बीते कई वक्त से मनमुटाव चल रहा है. इसके बाद उनके तलाक की खबरें भी तेज हुईं. हालांकि, इस पर अभी दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. उनके तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर को लेकर अवफाह उड़ी कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं और ऐश्वर्या संग तलाक के पीछे निम्रत का ही हाथ है. हालांकि, अपने लिंकअप की खबरों पर निम्रत और अभिषेक का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है. मालूम हो कि अभिषेक और निम्रत एक साथ साल 2022 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘दसवीं’ में एक साथ नजर आ चुके हैं. फिल्म में दोनों ने पति पत्नी का किरदार निभाया था.

Also Read: Nimrat Kaur: निमरत का वायरल वीडियो, फ्रेंडशिप पर दिया खास मैसेज, अभिषेक बच्चन संग जुड़ी अफवाहें तेज

Also Read: Fact Check: अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के रिश्ते का क्या है सच? ऐश्वर्या राय की वायरल तसवीर का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >