जब फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे थे सलमान खान, नहीं था कोई डर, इस एक्टर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

टीवी के एक पॉपुलर एक्टर ने सलमान खान से जुड़ा एक शॉकिंग किस्सा बताया. एक्टर ने बताया, जब सलमान खान को रैश ड्राइविंग की वजह से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था. हालांकि एक्टर को लगा कि पुलिसवाला उन्हें पहचान लेगा और जाने देगा.

सलमान खान ज्यादातर अपने को-स्टार्स के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. सलमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आसिफ शेख ने उनसे जुड़ा एक किस्सा बताया. आसिफ ने बताया कैसे एक बार सलमान ने उसे अपने साथ कार में बैठने कहा था. कार सलमान चला रहे थे और उस समय एक्टर को रैश ड्राइविंग करने की वजह से एक ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया था. हालांकि सलमान को भरोसा था कि पुलिस उन्हें पहचान लेगी और छोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

जब फुटपाथ पर गाड़ी चलाने लगे थे सलमान खान, नहीं था कोई डर

‘भाभी जी घर पर हैं’ के फेम विभूति नारायण मिश्रा यानी आसिफ शेख ने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा एक शॉकिंग किस्सा बताया. आसिफ ने बताया दोनों फिल्म बंधन की शूटिंग कर रहे थे, तब भाईजान के पास एस्टीम कार थी. आसिफ ने कहा, उस समय हम लोग यंग थे और सलमान के पास एस्टीम थी. उन्होंने मुझे अपने बगल बैठाया और वो फुटपाथ पर, रोड़ पर गाड़ी चलाने लगे. मैंने कहा, सलमान, पकड़े जाएंगे. उसके बाद सलमान ने कहा, पकड़े जाएंगे तो यार सलमान है घबराओ मत.

जब सलमान को पुलिसवाले ने नहीं पहचाना

आसिफ शेफ ने आगे बताया कि, उस समय एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने उन्हें पकड़ लिया और गाड़ी रूकवा दी. जिसके बाद सलमान खान ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया और पुलिसवाले ने उन्हें पहचाना नहीं. जिसके बाद सलमान ने कहा, ‘इसने तो पहचाना नहीं’. मैंने कहा, ‘शर्ट उतार शायद पहचान ले.’ वहीं, आसिफ और सलमान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें दिल ने जिसे अपना कहा, औजार, करण अर्जुन, भरत, शादी करके फंस गया यार शामिल है. इन दिनों आसिफ पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार प्ले करते दिखे रहे हैं.

Also Read- सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >