Saiyaara: GEN-Z को क्यों पसंद आ रही ‘सैयारा’, आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर एक ग्रुप का…

Saiyaara: आमिर खान ने हाल ही में पनि सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के डिजिटल डेब्यू की घोषणा की. इसी दौरान उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए अहान-अनीत स्टारर ‘सैयारा’ की सफलता पर बात की है.

Saiyaara: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई करते हुए दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था. अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नए अंदाज में रिलीज हो रही है.

1 अगस्त 2025 से यह फिल्म YouTube पर ग्लोबल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. इसकी घोषणा हाल ही में आमिर खान ने फिल्म के स्पेशल इवेंट में की. वहीं, इसी इवेंट के दौरान आमिर खान ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने पर भी रिएक्शन दिया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

GEN-Z को क्यों पसंद आ रही ‘सैयारा’?

आमिर खान ने ‘सैयारा’ फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि अलग-अलग पीढ़ियां अलग-अलग कंटेंट की ओर बढ़ती हैं, जो उस कंटेंट पर निर्भर करता है. मुझे लगता है कि युवा दर्शक, उदाहरण के लिए, ‘सैयारा’ को पसंद कर रहे हैं, जो एक बड़ी हिट है. हर एक ग्रुप का एक टेस्ट होता है. एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में, मैं चाहता हूं कि मैं हर किस्म की फिल्म बना सकूं.”

उन्होंने आगे कहा, “जेन जेड के लिए भी बनाना चाहता हूं, युवा पीढ़ी के लिए भी बनाना चाहता हूं और लोगों के लिए भी बनाना चाहता हूं, अलग-अलग विषय चुनूं. इससे मुझे ऐसा करने की आजादी मिलती है.”

सितारे जमीन पर का डिजिटल डेब्यू

आमिर खान प्रोडक्शंस की और से निर्मित और आरएस प्रसन्ना की निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म भारत में ₹100 में उपलब्ध होगी. जबकि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी जैसे 38 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे स्थानीय मूल्य निर्धारण के साथ देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़े: Border 2: वरुण धवन संग काम करने पर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एक बड़ा भाई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >