Andaz Apna Apna 2 को लेकर इस सुपरस्टार ने दिया अपडेट, कही ऐसी बात कि फैंस जानकर खुश हो जाएंगे

Andaz Apna Apna 2: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन 10-15 करोड़ की कमाई का अनुमान है. वहीं, ‘अंदाज अपना अपना 2’ को लेकर आमिर खान ने सीक्वल पर ताजा अपडेट दिया है.

Andaz Apna Apna 2: आमिर खान की लेटेस्ट फिल्म सितारे जमीन पर आज थिएटर्स में रिलीज हो गई. फिल्म की कहानी की तारीफ समीक्षक और मीडिया यूजर्स कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 10-15 करोड़ रुपये के बीच में कमाई कर सकती है. मूवी में जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ 10 नये एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दूसरी तरफ आमिर और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताया कि फिल्म का सीक्वल बनेगा या नहीं.

अंदाज अपना अपना 2 को लेकर क्या बोले आमिर खान?

साल 1994 में रिलीज हुई अंदाज अपना अपना को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में आमिर ने अमर और सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया था. इसके सीक्वल को लेकर अक्सर बातें होती रहती है. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर ने बताया कि डायरेक्टर राजुकमार संतोषी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे. एक्टर ने बताया, मेका मानना है कि स्क्रिप्ट को अपने आप ही निकल कर आना चाहिए. इसलिए राज संतोषी अंदाज अपना अपना 2 के वर्जन पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसपर ये कहना जल्दबाजी होगा कि फिल्म अभी बन रही है. आमिर खान ने बताया, जबतक स्क्रिप्ट तैयार नहीं होती और मैं और सलमान को पसंद नहीं आता, तब तक हम लोग इसे हां नहीं कहेंगे. तब तक फिल्म को हरी झंडी नहीं मिलेगी.

सितारे जमीन पर के स्पेशल स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे आमिर

आमिर खान 3 साल के गैप के बाद सितारे जमीन पर को लेकर आए हैं. फिल्म की तारीफ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति जैसे लोगों ने की. फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है. फिल्म के रिलीज से पहले मुंबई में इसका प्रीमियर हुआ. इसमें आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी और बेटे आजाद के साथ नजर आए. आमिर की बेटी इरा अपने पति नुपुर शिखरे के साथ भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >