शाहरुख-सलमान ने आमिर के सुरों पर किया डांस, किंग खान बोले- तुम दोनों का परिवार मेरा परिवार

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स माने जाते हैं. सलमान, शाहरुख और आमिर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी है और उनके नाम कई सुपरहिट्स है. बॉलीवुड के तीनों खान आखिरी बार साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में नजर आए थे. अब […]

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स माने जाते हैं. सलमान, शाहरुख और आमिर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी है और उनके नाम कई सुपरहिट्स है. बॉलीवुड के तीनों खान आखिरी बार साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में नजर आए थे. अब एक बार फिर से ये तीनों खान साथ में नजर आए है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आमिर, संजीव कुमार का सॉन्ग “ओ रे ताल मिले नदी के जल में” गाते दिख रहे हैं. किंग खान और भाईजान उन्हें चियर करते दिखे.

शाहरुख खान की आमिर और सलमान ने की तारीफ

दरअसल शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान रियाद के जॉय फोरम में साथ में नजर आए. शो के कुछ वीडियोज सामने आए है. एक वीडियो में सलमान खान, शाहरुख खान की तारीफ करते दिख रहे हैं. सलमान कहते हैं, ”आमिर फिल्मी बैकग्राउंड से है, मैं फिल्मी बैकग्राउंड से हूं, लेकिन यहां मौजूद ये इंसान (शाहरुख खान) फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है, वह दिल्ली से आया है.” इसपर किंग खान कहते हैं, ”सलमान मुझे माफ करना, मैं भी एक फिल्मी बैकग्राउंड से हूं. सलमान का परिवार मेरा परिवार है और आमिर की फैमिली भी मेरी फैमिली है.” इसपर आमिर तुरंत कहते हैं, “अब आपको पता चल गया कि शाहरुख एक स्टार क्यों हैं.”

आमिर खान ने गाया ये गाना

एक और वीडियो में आमिर खान स्टेज पर फिल्म अनोखी रात “ओ रे ताल मिले नदी के जल में” गाते दिख रहे हैं. उन्हें गाते देख शाहरुख खान और आमिर खान अपना हाथ उठाकर उन्हें चियर करते हैं. आमिर जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते है सलमान और किंग खान उनका हौसला बढ़ा रहे है. वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तीनों खान दी दोस्ती कमाल की है. एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड के तीनों खान साथ में. एक यूजर ने लिखा, ये दोस्ती नहीं टूटेगी.

यह भी पढ़ें- KBC 17 के मंच पर गूंजा ‘कांतारा चैप्टर 1’, ऋषभ शेट्टी ने इस तरह बनाया अमिताभ बच्चन को अपना दीवाना, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >