Aamir Khan: ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ करने से क्यों डरे हुए हैं आमिर खान? बोले- यह हमारे खून में है….

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर बात की है. उन्होंने इस फिल्म को डरावना कहा है. आइये बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

Aamir Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, उनकी यह फिल्म ऑस्कर 2025 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बन गई है. ऐसे में इसी बीच अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान नए टैलेंट्स को बढ़ावा देने और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में कई बातें की हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ‘महाभारत’ फिल्म का निर्माण करने के लिए वह काफी डरे हुए हैं. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘महाभारत’

आमिर खान ने हाल ही में बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान महाभारत फिल्म पर बात की. उन्होंने कहा, ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने के बारे में आगे बात की और कहा, ‘खैर, यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है और यह एक बहुत ही डरावना प्रोजेक्ट है। इतना बड़ा और मुझे इसे गलत करने का डर है. यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि भारतीयों के रूप में यह हमारे लिए बहुत करीब है। यह हमारे खून में है, इसलिए मैं इसे सही करना चाहता हूं. मैं हर भारतीय को गौरवान्वित करना चाहता हूं. मैं दुनिया को यह भी दिखाना चाहता हूं कि भारत के पास क्या है. मुझे नहीं पता कि यह होगा या नहीं, लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिस पर मैं काम करना चाहता हूं तो चलिए देखते हैं.’

महाभारत फिल्म का बजट

महाभारत फिल्म को लेकर साल 2018 में लेखक अंजुम राजाबली ने एक कार्यक्रम में मीडिया को बताया था कि अभिनेता और निर्देशक आमिर खान महाभारत पर आधारित एक हाई बजट फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये होगा.

Also Read: South Adda: कल्कि 2898 AD की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद नाग अश्विन बनाएंगे नई फिल्म? जानें सारी डिटेल्स

Also Read: Diljit Dosanjh: क्या अब भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे दिलजीत दोसांज? बोले- मैं तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सरकार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >