Aamir Khan: आमिर खान ने किया अपनी सबसे बुरी आदत का खुलासा, कहा- मैं पाइप स्मोक…

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में नाना पाटेकर के साथ एक इंटरव्यू में अपनी बुरी आदतों के बारे में बात की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब कितने वक्त में फिल्में किया करेंगे.

Aamir Khan: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी कुछ बुरी आदतों का खुलासा किया है. एक्टर का कहना है कि वह पहले बहुत ही ज्यादा शराब पीते थे, लेकिन अब वह सिर्फ पाइप स्मोक करते हैं. साथ ही उन्होंने इंटरव्यू के दौरान डिसिप्लिन पर भी बातें कीं. उनका मानना है कि वह फिल्मों के मामले में बहुत दिसिप्लिनड हैं, लेकिन अपनी लाइफ में नहीं. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है.

क्या है आमिर खान की बुरी आदतें?

आमिर खान ने हाल ही में नाना पाटेकर के साथ बात करते हुए कहा- मैं हमेशा टाइम पर आता था. मैं फिल्मों के मामले में कभी इनडिसिप्लिनड नहीं था, लेकिन अपनी लाइफ में मैं था. उन्होंने आगे अपनी बुरी आदतों का खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं पाइप स्मोक करता हूं. अब मैंने ड्रिंक करना छोड़ दिया है, लेकिन एक पॉइंट पर मैं ड्रिंक भी बहुत करता था. जब मैं पीता था तो सारी रात पीता था.’

‘मैं गलत कर रहा हूं…’

आमिर खान ने आगे कहा, “दिक्कत ये है कि मैं एक्सट्रिमिस्ट आदमी हूं तो मैं वही करता हूं, जो मैं करता आया हूं. यह अच्छी बात नहीं है और मुझे इसका एहसास है. मुझे पता है मैं गलत कर रहा हूं, लेकिन मैं खुद को रोक नहीं सकता.’

कितने वक्त में एक फिल्म करेंगे आमिर खान?

आमिर खान ने इस इंटरव्यू में अपनी फिल्मों पर भी बात की और उन्होंने बताया कि अबसे वह साल में एक फिल्म करने पर विचार कर रहे हैं. मालूम हो इससे पहले एक्टर तीन साल में एक फिल्म किया करते थे. एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर लीड रोल में थीं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू चल नहीं पाया. अब आमिर अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर‘ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Sohum Shah: ‘रामसे ब्रदर्स’ की जिन हॉरर फिल्मों को देख फूल जाती थी सांसे, तुम्बाड फेम सोहम शाह ने खरीदे उसके राइट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >