क्या बड़े पर्दे पर एक्शन फिल्म देखना चाहते हैं दर्शक, Aamir Khan बोले- सैयारा और सितारे जमीन पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पातीं

Aamir Khan: सैयारा और सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों ने इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का काफी ज्यादा प्यार मिला. अब आमिर खान ने इस सफलता पर रिएक्ट किया और बताया कि दर्शक अपने हिसाब से फिल्में चुनते हैं.

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन-दिनों अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा सितारे जमीन पर को लेकर ट्रेंड में है. हाल ही में मूवी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. अब एक्टर ने भारत में और ज्यादा सिनेमाघरों की जरूरत पर बात की. उन्होंने इस माइंड सेट पर भी अपनी राय रखी, जिसमें कहा जाता है कि दर्शक सिर्फ बड़े पर्दे पर एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा, यह सच नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता, तो सैयारा और सितारे जमीन पर जैसी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पातीं.

सैयारा-सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों के हिट होने पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि हमें टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिनेमाघरों की जरूरत है. टियर-2 शहरों में थिएटर हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम डीप जाते है, हमारी कमी साफ तौर पर नजर आती है. मुझे यह भी लगता है कि ऐसा नहीं है कि लोग सिनेमाघरों में केवल एक्शन फिल्में देखना चाहते हैं, यह कुछ समय से चलन में था. अगर ऐसा होता, तो सितारे जमीन पर अच्छा परफॉर्म नहीं करती और सैयारा इतनी सफल नहीं होती. ये ऐसे दौर हैं, जो आते-जाते रहते हैं. जब मैंने गजनी की, तो सभी ने मुझसे कहा कि आप ऐसे समय में एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं, जब यह शैली नहीं चल रही थी, लेकिन मेरी मूवी हिट साबित हुई. मुझे लगता है कि दर्शक जॉनर की परवाह किए बिना फिल्में देखने में रुचि रखते हैं.”

दर्शकों के भारी संख्या में थियेटर्स नहीं जाने पर क्या बोले आमिर खान

दर्शकों के भारी संख्या में थियेटर्स नहीं जाने पर बात करते हुए आमिर खान ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद और विश्वास है कि थिएटर बिजनेस फिर से फलने-फूलने लगेगा और थिएटर के अनुभव की जगह कोई और चीज नहीं ले सकती. उन्होंने कहा, “जब आप 300 लोगों के साथ अंधेरी जगह पर बैठे होते हैं, तो सभी एक साथ हंसते, खुश होते और रोते हैं. कल्पना कीजिए कि आप लगान देख रहे हैं, जहां पूरा थिएटर जयकार कर रहा है… अभी वो अनुभव आपको घर पर बैठकर अपने परिवार के साथ भी नहीं मिलेगा.”

यह भी पढ़ें- Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >