Aakhri Sawal Movie Review: ‘आखिरी सवाल’ में राजनीति और विचारों की जोरदार टक्कर, संजय दत्त ने जीता दिल

Aakhri Sawal Movie Review: ‘आखिरी सवाल’ एक गंभीर राजनीतिक ड्रामा है, जिसमें संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती ने दमदार अभिनय किया है. आइए फिल्म के बारे में आपको बताते हैं.

फिल्म: आखिरी सवाल

कलाकार: संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव , पूजा त्रिधा चौधरी, मृणाल कुलकर्णी 

निर्देशक: अभिजीत मोहन वारंग

निर्माता: निखिल नंदा, संजय दत्त

अवधि: 1 घंटा 57 मिनट

सेंसर: यू/ए 16+

निर्देशक: अभिजीत मोहन वारंग

रेटिंग: 3.5

Aakhri Sawal Movie Review: आखिरी सवाल उन फिल्मों में शामिल है जो बिना ज्यादा प्रचार के रिलीज होती हैं, लेकिन अपने विषय की वजह से धीरे-धीरे चर्चा में आ जाती हैं. निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने इस फिल्म में राजनीति, विचारधारा और समाज में बढ़ती बहस को कहानी के जरिए दिखाने की कोशिश की है. फिल्म में संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसके अलावा समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव , पूजा त्रिधा चौधरी भी मूवी में है.

कॉलेज की बहस से शुरू होती है कहानी

फिल्म में संजय दत्त प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार निभा रहे हैं. वहीं नमाशी चक्रवर्ती विक्की नाम के छात्र की भूमिका में हैं. दोनों के बीच आरएसएस और देश की राजनीति को लेकर कई तीखे सवाल-जवाब होते हैं. कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि फिल्म सिर्फ एक पक्ष दिखाने की कोशिश नहीं करती, बल्कि अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों के बीच की बहस को सामने लाती है. कई सीन ऐसे हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे छोटे मुद्दे मीडिया के जरिए बड़ी राष्ट्रीय बहस बन जाते हैं. आज के टीवी डिबेट और सोशल मीडिया माहौल को फिल्म काफी वास्तविक तरीके से पेश करती है.

संजय दत्त और नमाशी ने जीता दिल

संजय दत्त लंबे समय बाद एक गंभीर और शांत किरदार में नजर आए हैं. उन्होंने अपने रोल को बहुत सादगी और मजबूती से निभाया है. उनके डायलॉग और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को मजबूत बनाते हैं. वहीं नमाशी चक्रवर्ती फिल्म का बड़ा सरप्राइज साबित होते हैं. उन्होंने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया है जो अपने सवालों और सोच को खुलकर सामने रखना चाहता है. उनके अभिनय में गुस्सा, बेचैनी और आत्मविश्वास साफ नजर आता है. इसके अलावा अमित साध भी अपने छोटे लेकिन असरदार रोल में प्रभावित करते हैं. समीरा रेड्डी और नीतू चन्द्रा ने भी अपनी भूमिकाओं को अच्छे तरीके से निभाया है.

यह भी पढ़ें- Karuppu: फाइनेंशियल संकट खत्म होते ही सूर्या ने दी ‘करुप्पु’ रिलीज की खुशखबरी, शेयर किया नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >