#NaachMeriJaan : ट्यूबलाइट के नये गाने में दिखा सलमान-सोहेल का भाईहुड, देखें VIDEO

मुंबई : ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही सलमान खान और सोहैल खान अभिनीत फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ का नया गाना ‘नाच मेरी जान’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में सलमान-सोहेल का भाईहुड झलक रहा है. सलमान खान और सोहैल खान पर फिल्‍माये गये इस गाने की धुन प्रीतम ने तैयार की है, जबकि […]

मुंबई : ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही सलमान खान और सोहैल खान अभिनीत फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ का नया गाना ‘नाच मेरी जान’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में सलमान-सोहेल का भाईहुड झलक रहा है.

सलमान खान और सोहैल खान पर फिल्‍माये गये इस गाने की धुन प्रीतम ने तैयार की है, जबकि इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है. इस गाने की बीट और गाने का ढंग आपको अफगान जलेबी गाने की याद दिलायेगा.

यहां देखें वीडियो

दिलचस्‍प बात यह है कि कबीर खान निर्देशित फिल्‍म ‘फैंटम’ के गाने ‘अफगान जलेबी’ की धुन भी संगीतकार प्रीतम ने तैयार की थी और उस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने ही लिखा था.

यह भी पढ़ें : रिलीज से पहले ही सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ ने कमा लिये 20 करोड़, जानें कैसे ?

बतातेचलें कि ‘नाच मेरी जान’ को कमाल खान, नक्‍श अजीज, देव नेगी, तुषार जोशी ने आवाज दी है. वैसे नये बोलों के साथ गाने की बीट काफी अच्‍छी लग रही है.

इस गाने में सलमान और सोहेल ने जम कर डांस किया है. डायरेक्टर कबीर खान ने ट्वीट कर इस गाने का लिंक शेयर किया और लिखा – नये गाने में बिश्त ब्रदर्स अपना भाईहुड लेकर आ रहे हैं.

https://twitter.com/kabirkhankk/status/870226298496577536

यह भी पढ़ें : ‘ट्यूबलाइट’ का प्रचार करने भारत आयेंगी चीनी अभिनेत्री झू झू

गौरतलब है कि 30 मई को सलमान ने ट्विटर पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनके भाई सोहेल भी हैं. सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बंधु सोहैल खान और कप्तान का भाईहुड. सोहैल फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान के रील लाइफ भाई के रोल में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >