हैप्पी बर्थडे अबराम: देखें सुपरस्टार शाहरुख के छोटे बेटे की क्यूट तस्‍वीरें...

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान अपने प्रोफेशनल लाईफ के साथ-साथ पर्सनल लाईफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. किंग खान कई मौकों पर अपने तीनों बच्‍चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ देखा गया है. लेकिन शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ उनकी सबसे ज्‍यादा फोटो वायरल हुई […]

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान अपने प्रोफेशनल लाईफ के साथ-साथ पर्सनल लाईफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. किंग खान कई मौकों पर अपने तीनों बच्‍चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ देखा गया है. लेकिन शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ उनकी सबसे ज्‍यादा फोटो वायरल हुई है. आज अबराम 4 साल के हो गये हैं. बता दें कि सेरोगेसी के जरिये अबराम का जन्‍म 27 मई 2013 को हुआ था. अबराम, शाहरुख और गौरी के सबसे छोटे बेटे हैं.

इस मौके पर फिल्‍ममेकर करण जौहर ने अबराम को जन्‍मदिन की बधाई दी है. साथ ही उन्‍होंने एक क्‍यूट सी फोटो भी शेयर की है जिसमें वे पिता शाहरुख की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. अबराम भले ही 4 साल के हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सेलीब्रिटी से कम नहीं हैं! अबराम की हर तस्‍वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. पिछले दिनों आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट ग्राउंड से अबराम की कई तस्‍वीरें सामन आई थी.

आर्यन ने हाल ही में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और सुहाना 16 साल की हो गई है. हाल ही में शाहरुख ने दोनों के साथ एक तसवीर शेयर की थी और लिखा था कि अब बच्‍चे बडे हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >