#TheRadioSong : आज बजेगा सलमान की ''ट्यूबलाइट'' का ''रेडियो''

मुंबई : सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के टीजर, गाने रिलीज के बाद से धूम मचा रहे हैं. इसे अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अब इस फिल्म का एक नया गाना आज यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा. गाने के बोल हैं ‘अब बजेगा रेडियो’.यह गाना दुबई […]

मुंबई : सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के टीजर, गाने रिलीज के बाद से धूम मचा रहे हैं. इसे अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अब इस फिल्म का एक नया गाना आज यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा. गाने के बोल हैं ‘अब बजेगा रेडियो’.यह गाना दुबई में लांच होगा. इस गाने को दुबई में इसलिए रिलीज किया जा रहा है क्योंकि सलमान इस वक्त अबू धाबी में कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे हैं.

इस गाने को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर #TheRadioSong के नाम से शेयर किया है. इसकी जानकारी देते हुए सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, लेकर आ रहा हूं ट्यूबलाइट का पहला गाना 16 मई को! अब बजेगा #TheRadioSong

बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज यानी मंगलवार को इस फिल्म का पहला गाना लांच होने जा रहा है. फिल्म का ट्रेलर 24 मई को रिलीज किया जायेगा. दर्शकों में फिल्म का क्रेज बना रहे, इसके लिए सलमान रोज ट्विटर पर इसका प्रमोशन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले सलमान ने इसकी जानकारी ट्वीट करके भी दी थी.

गौरतलब है कि ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज होने वाली ‘ट्यूबलाइट’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने ‘एक था टाइगर’ (2012) और ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

‘ट्यूबलाइट’ 1962 सिनो-इंडिया वॉर पर आधारित फिल्म बतायी जा रही है, इसमें सलमान के अलावा सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस झू झू भी अहम रोल में दिखायी देंगे. बताया जाता है कि फिल्म में शाहरुख खान का एक कैमियो भी होगा.

यह भी पढ़ें :

#TubelightTeaser: ‘बाहुबली’ की तेज आंधी में भी छा गया सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर, देखें

क्‍या आपने देखा सलमान की फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला पोस्‍टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >