कृति सैनन पर भारी पड़ीं दीपिका पादुकोण, ''राब्‍ता'' गाने का टीजर रिलीज

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एकबार सुर्खियों में हैं. इसबार वे अपने पर्सनल लाईफ को लेकर नहीं बल्कि आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ में अपने हॉट और ग्‍लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल दीपिका, होमी अदजानिया की आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ में एक स्‍पेशल गाने में नजर आनेवाली हैं. फैंस भी दीपिका की एक झलक पाने को बेताब […]

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एकबार सुर्खियों में हैं. इसबार वे अपने पर्सनल लाईफ को लेकर नहीं बल्कि आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ में अपने हॉट और ग्‍लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल दीपिका, होमी अदजानिया की आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ में एक स्‍पेशल गाने में नजर आनेवाली हैं. फैंस भी दीपिका की एक झलक पाने को बेताब दिखे.

फैंस की उत्‍सुकता को देखते हुए सोशल मीडिया पर इस गाने की हल्‍की सी झलक शेयर कर दी गई. दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही है और उनकी की खूबसूरती भी उभरकर सामने आ रही है. दीपिका को देखकर तो लग रहा है कि वे कृति सैनन पर भारी पड़नेवाली हैं.

हाल ही में फिल्‍म को फर्स्‍ट पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें कृति, सुशांत को किस करती नजर आई थीं. शुरुआत से ही दोनों स्‍टार्स इस फिल्‍म को लेकर खासा चर्चा बटोर रहे हैं. इसी फिल्‍म से प्रोड्यूसर दिनेश विजान डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं.

राब्‍ता ट्रेलर: सुशांत-कृति की शानदार कैमेस्‍ट्री, ए‍क था राजा एक थी रानी…

ट्रेलर में सुशांत और कृति के बीच कई लवमेकिंग सीन्‍स भी फिल्‍माये गये हैं. ट्रेलर की एक और खास बात यह है कि इस फिल्‍म का इंट्रोडक्‍शन ऑडियो एक्‍टर इरफान खान की आवाज में है. फिल्‍म में निगेटिव किरदार में जिम सारभ नजर आयेंगे. जिम सारभ इससे पहले फिल्‍म ‘नीरजा’ में हाईजैकर की भूमिका में नजर आये थे. इस रोल के लिए उन्‍होंने दर्शकों से खूब वाहवाही भी बटोरी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >