न्यूयॉर्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने ‘आखिरी सप्ताह’ पर भावुक हो उठी. पिछले एक साल से काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में रह रहीं अदाकारा इस सप्ताह भारत वापस लौटने वाली हैं. अभिनेत्री ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क में ‘आखिरी सप्ताह’ से जुडी अपनी मिलीजुली भावनाएं जाहिर की. ‘क्वांटिको’ के लिए मशहूर अदाकारा ने पिछले महीने ही शो के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म की है.
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘मिलीजुली भावनाओं के साथ समान समेट रही हूं. कई सारी बातें दिमाग में आ रही हैं जो आपको याद भी नहीं रहती. अगली बार आने तक…न्यूयॉर्क में आखिरी आधिकारिक सप्ताह….’.
खबरों के अनुसार प्रियंका ने एबीसी स्टूडियो और ‘क्वांटिको’ के निर्माताओं के साथ अनुबंध किया है जो इसके (क्वांटिको) तीसरे सीजन के आने की ओर इशारा करता है लेकिन शो निर्माताओं की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. प्रियंका मई में एक बार फिर, अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का प्रचार करने अमेरिका जाएंगी.
