अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर बिपाशा बसु ने ट्वीट कर दिया जवाब, जानें ?

बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी. जिसके कुछ समय बाद से ही इन खबरों ने जोर पकड़ा कि बिपाशा प्रेग्‍नेंट हैं. हालांकि बिपाशा ने ऐसी बातों को महज एक […]

बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी. जिसके कुछ समय बाद से ही इन खबरों ने जोर पकड़ा कि बिपाशा प्रेग्‍नेंट हैं. हालांकि बिपाशा ने ऐसी बातों को महज एक अफवाह बताया. एकबार फिर बिपाशा को लेकर ऐसी ही खबरें आ रही हैं जिसका जवाब अभिनेत्री ने ट्वीट कर दिया है.

मंगलवार को ट्वीट कर बिपाशा ने साफ किया है कि वे प्रेग्‍नेंट नहीं हैं. बिपाशा ने लिखा,’ मेरे प्रेग्‍नेंट होने का लेकर जो जिज्ञासा है वो स्‍वीट है लेकिन साथ ही परेशान भी करती है. जो लोग ऐसी खबर सुनना चाहते हैं उन्‍हें निराश करने के लिए मैं माफी चाहती हूं.’

बिपाशा ने आगे लिखा,’ फिलहाल अभी हम बेबी प्‍लान नहीं कर रहे हैं. जब हम यह प्‍लान करेंगे जो यह खुशखबरी होगी. जिसे मैं अपने शुभचिंतकों के लिए खुद शेयर करूंगी. हमेशा अनुमान लगाते रहना परेशान करता है. मैं सीधे बात करनेवाली इंसान हूं. इसलिए जो भी कुछ लिखा जाता है उसपर यकीन न करें. धन्‍यवाद’

शादी के बाद कंगना ने फिलहाल किसी प्रोजेक्‍ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थी कि वे टीवी से वापसी करने जा रही हैं. बिपाशा और करण दोनों ही आखिरी बार साल 2015 की फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आये थे. इस फिल्‍म के बाद ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया. दोनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. बिपाशा सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस को अपनी लाईफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >