पढें, सलमान खान के जन्मदिन पर गर्ल फ्रेंड यूलिया वंतूर क्या देंगी गिफ्ट

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उनकी कथित गर्ल फ्रेंड यूलिया वंतूर कुछ खास करने वालीं हैं जिसका खुलासा कुछ दिन पहले ही उन्होंने किया है. एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों अपने कथित रोमांस की खबरों पर हमेशा चुप्पी साधे रहने वाली वंतूर […]

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उनकी कथित गर्ल फ्रेंड यूलिया वंतूर कुछ खास करने वालीं हैं जिसका खुलासा कुछ दिन पहले ही उन्होंने किया है. एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों अपने कथित रोमांस की खबरों पर हमेशा चुप्पी साधे रहने वाली वंतूर एक सवाल पर शर्मा गई.

एक पुरस्कार समारोह के दौरान दंबग खान का नाम सुन रुसी सुंदरी का चेहरा शर्म से लाल हो गया. यहां लूलिया ने सलमान के जन्‍मदिन को लेकर अपने प्लान का खुलासा किया. ‘सैन्सुई कलर्स अवार्ड्स’ के रेड कार्पेट पर मॉडल अभिनेत्री से जब पूछा गया कि वह ‘सुल्तान’ के अभिनेता को उनके जन्मदिन पर क्या तोहफा देंगी, तो उनके चेहरे पर एक बडी मुस्कुराहट आ गई. सवाल के जवाब में यूलिया ने कहा, ‘मैं उन्हें प्यार और सम्मान दूंगी.’

आपको बता दें कि सलमान 27 दिसंबर को यानी आज 51 साल के हो गए हैं.

इस मौके को खास बनाने के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने शर्माते हुए कैमरे से अपना मुंह फेर लिया और कहा, ‘संभवत: हम सभी जश्न मनाएंगे.’ सलमान के पनवेल फार्महाउस पर जश्न मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘देखते हैं’. सलमान ने इस पुरस्कार समारोह में बेहतरीन प्रस्तुति भी दी.

इस क्रिसमस को भी इा जोड़ी ने खास बनाया था जब वे एक साथ इसे सेलीब्रेट करने एक रेस्त्रां में पहुंचे थे. इससे पहले सलमान और यूलिया चंकी पांडे के घर पर आयोजित पार्टी में पहुंचे थे. यहां वे कैमरों की नजर से बच गये. हालांकि सलमान कैमरों से बचते नजर आये और यूलिया गाड़ी से उतरते ही अंदर चली गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >