फिर रणवीर की अच्‍छी शुरुआत, जानें ”बेफिक्रे” के पहले दिन की कमाई

अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कई सालों से छाए हुए है. उनकी एक्टिंग को तो लोग पसंद करते ही है उनकी फैन फ्लोविंग भी अच्‍छी-खासी है. उनकी मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ रिलीज हो चुकी है और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी अच्‍छी शुरुआत की है. रणवीर और वाणी कपूर स्टारर ‘बेफिक्रे’ ने पहले दिन अच्‍छी […]

अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कई सालों से छाए हुए है. उनकी एक्टिंग को तो लोग पसंद करते ही है उनकी फैन फ्लोविंग भी अच्‍छी-खासी है. उनकी मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ रिलीज हो चुकी है और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी अच्‍छी शुरुआत की है.

रणवीर और वाणी कपूर स्टारर ‘बेफिक्रे’ ने पहले दिन अच्‍छी शुरुआत करते हुए 10.36 करोड़ की कमाई की है. अभी वीकेंड है ऐसे में पूरी उम्‍मीद है कि फिल्‍म अच्‍छी कमाई करेगी. फिल्‍म आज के युवाओं के ध्‍यान में रखकर बनाई गई है. आदित्‍य चोपड़ा काफी समय बाद इस फिल्‍म से दोबारा निर्देशन के क्षेत्र में लौटे हैं.

रणवीर की पिछली फिल्‍म इस बात की गवाह है कि उनकी फिल्‍मों की ओपनिंग अच्‍छी रही है.फिल्‍म की कुल लागत 70 करोड़ रुपये है. फिल्‍म को भारत में 2100 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया है. दर्शकों को रणवीर और वाणी की सिजलिंग कैमेस्‍ट्री पसंद आ रही है. रणवीर की सबसे ज्‍यादा ओपनिंग करनेवाली फिल्‍म ‘रामलीला’ है जिसने पहले 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

‘रामलीला’ के बाद रणवीर की सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म ‘गुंडे’ है जिसने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ ने 12.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘दिल धड़कने दो’ ने 10.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >