बेटे की इस बात पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं पिता राकेश रोशन

अभिनेता रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे हैं. हाल ही में रितिक को दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर चुना गया है. रितिक जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘काबिल’ में यामी गौतम संग रोमांस करते दिखेंगे. राकेश ने कहा,’ मुझे अपने बेटे गर्व है. […]

अभिनेता रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे हैं. हाल ही में रितिक को दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर चुना गया है. रितिक जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘काबिल’ में यामी गौतम संग रोमांस करते दिखेंगे.

राकेश ने कहा,’ मुझे अपने बेटे गर्व है. मैं उसका पिता हूं मुझे इस बात पर गर्व है. रितिक पर हर किसी को गर्व होना चाहिए क्‍योंकि उसने हमारे देश को गौरवान्वित किया है.’ बता दें कि रितिक दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में तीसरे नंबर पर है. उनके अलावा इस लिस्‍ट में अभिनेता सलमान खान है जो सातवें नंबर पर हैं.

राकेश ने अपने बेटे रितिक के साथ ‘कहो न प्‍यार है’, ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. जल्‍द ही दोनों ‘कृष 4’ में साथ काम करते नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्‍म में फीमेल लीड में यामी गौतम नजर आ सकती हैं.

रितिक जल्‍द ही ‘काबिल’ में नजर आनेवाले हैं, जो एक अंधे व्‍यक्ति का किरदार निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म में वे दुश्‍मनों से अपने प्‍यार का बदला लेते दिखेंगे. फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >