बॉक्‍स ऑफिस पर ”डियर जिंदगी” की शानदार कमाई, दो दिन में कमाये 20 करोड़

हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्‍मों पर नोटबंदी का असर दिखा, वहीं फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ इस मामले में लकी साबित हुई. शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्‍टारर इस फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन अक्ष्‍छी कमाई की. फिल्‍म ने दो दिनों में लगभग 20 करोड़ की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श […]

हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्‍मों पर नोटबंदी का असर दिखा, वहीं फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ इस मामले में लकी साबित हुई. शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्‍टारर इस फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन अक्ष्‍छी कमाई की. फिल्‍म ने दो दिनों में लगभग 20 करोड़ की कमाई कर ली है.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि 1200 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई ‘डियर जिंदगी’ ने पहले दिन शुक्रवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं दूसरे दिन शनिवार को कमाई में इजाफा हुआ और फिल्‍म ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्‍म जानकारों की मानें तो रविवार को दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों की उमड़ी और फिल्‍म रविवार को भी हाउसफुल रही. फिल्‍म की कमाई का यह आंकड़ा सिर्फ भारत का बताया जा रहा है. फिल्‍म ने विदेशों में भी अच्‍छी कमाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >