SRK-आलिया की ”डियर जिंदगी” की अच्‍छी शुरुआत, भारत में कमाए 8.57 करोड़, USA में…

अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन अच्‍छी शुरुआत करते हुए 8.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म 25 नवंबर को भारत में 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी. फिल्‍म USA में भारत से दो दिन पहले 23 नवंबर को रिलीज हुई […]

अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन अच्‍छी शुरुआत करते हुए 8.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म 25 नवंबर को भारत में 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी.

फिल्‍म USA में भारत से दो दिन पहले 23 नवंबर को रिलीज हुई थी. जहां फिल्‍म ने शानदार शुरुआत करते हुए 1.19 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं USA और कनाडा में फिल्‍म ने दो दिनों में 2.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने दी है.

फिल्म में शाहरुख, आलिया के अलावा अली जफर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी नजर आएंगे. फिल्‍म की कहानी आज के युवाओं के मद्देनजर बनाई गई है. फिल्‍म की डाय‍रेक्‍टर गौरी शिंदे हैं और प्रोड्यूसर करण जौहर, गौरी खान और गौरी शिंदे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >