तो दुबई बेस्‍ड इस शख्‍स को डेट कर चुकीं हैं आलिया भट्ट, वरुण ने खोला राज

इश्‍क छुपता नहीं छुपाने से. जी हां कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ. बेशक आलिया अपने और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की लिंकअप्‍स की खबरों पर कुछ ना कहें लेकिन हाल ही में वरुण धवन ने आलिया के पहले प्‍यार का खुलासा किया है. सिद्धार्थ और आलिया के ब्रेकअप्‍स की खबरें भी आ चुकी […]

इश्‍क छुपता नहीं छुपाने से. जी हां कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ. बेशक आलिया अपने और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की लिंकअप्‍स की खबरों पर कुछ ना कहें लेकिन हाल ही में वरुण धवन ने आलिया के पहले प्‍यार का खुलासा किया है. सिद्धार्थ और आलिया के ब्रेकअप्‍स की खबरें भी आ चुकी है लेकिन वरुण का कहना है कि वो दुबई के रहनेवाले अली (दंडारकर) को डेट कर चुकी हैं.

वरुण ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इस बात का खुलासा किया. हालांकि आलिया ने कभी इस बात को नहीं माना कि उनका कोई ब्‍वॉयफ्रेंड है और वो किसी को डेट कर रही हैं या कर चुकीं हैं. लेकिन वरुण के खुलासे से यह बात तो साबित हो गई है कि अली को आलिया से बेहद प्‍यार था. लेकिन लगता है अली का चैप्‍टर क्‍लोज हो चुका है क्‍योंकि वरुण ने कहा कि वो डेट कर रही थी.

आलिया अपनी फिल्‍मों से ज्‍यादा अपने लिंकअप्‍स की खबरों के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं. खबरों की मानें तो इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू के बाद वे वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और अर्जुन कपूर को डेट कर चुकी हैं. लेकिन आलिया ने इन सबके बारे में यही कहा कि वो सभी उनके बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं.

‘कॉफी विद करण’ में आये वरुण और अर्जुन से करण भी जानना चाहते थे कि क्‍या दोनों कभी आलिया का डेट कर चुके हैं. दोनों ने इस बात से इनकार किसा. उन्‍होंने कहा कि काम के वजह से उन्‍हें आलिया के साथ कनेक्‍ट होने का टाइम नहीं मिला. जिसकी वजह से उनके बीच दूरी आ गई. वो सिर्फ हमदोनों की दोस्‍त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >