रजनीकांत की फिल्‍म ''2.0'' का फर्स्‍टलुक रिलीज, विलेन बनेंगे अक्षय कुमार

दक्षिण के सुपरस्‍टार रजनीकांत की आगामी फिल्‍म ‘2.0’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है. फिल्‍म के फर्स्‍टलुक को रजनीकांत और अक्षय कुमार दोनों ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्‍म में अक्षय विलेन के किरदार में नजर आयेंगे. खबरों की मानें तो फिल्‍म का वीडियो फर्स्‍टलुक 20 नवंबर को रिलीज किया जायेगा. यह […]

दक्षिण के सुपरस्‍टार रजनीकांत की आगामी फिल्‍म ‘2.0’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है. फिल्‍म के फर्स्‍टलुक को रजनीकांत और अक्षय कुमार दोनों ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्‍म में अक्षय विलेन के किरदार में नजर आयेंगे. खबरों की मानें तो फिल्‍म का वीडियो फर्स्‍टलुक 20 नवंबर को रिलीज किया जायेगा.

यह फिल्‍म वर्ष 2010 में आई षणमुगम शंकर निर्देशित फिल्‍म ‘इंथिरन’ का सीक्वल है. कहा तो यह भी जा रहा है कि रजनीकांत इस फिल्‍म में ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं. एस शंकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्‍म में वैज्ञानक और रोबोट के किरदार में होंगे. इस फिल्‍म में भी उनके दोनों रोल तो वैसे ही रहेंगे लेकिन तीसरा किरदार बैड मैन का होगा.

अक्षय पहली बार तमिल फिल्‍म नजर आयेंगे. कुछ दिनों पहले ही उनका लुक वायरल हुआ है जिसमें उनका लुक भयावह नजर आ रहा था. खबरों की मानें तो वे इस साइंस-थ्रिलर फिल्‍म में एक साइंटिस्‍ट की भूमिका में नजर आयेंगे. अक्षय ने अपने एक बयान में इस बात का खुलासा किया था कि वो इस फिल्‍म में रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

अक्षय ने अपने एक‍ बयान में कहा था,’ ऐसा लगता है जैसे में दुनिया में सबसे उंचाई पर हूं. मार-धाड का शिकार बनने में कोई दिक्कत नहीं है. मैंने अपनी पूरी जिंदगी में यही किया है और रजनीकांत जैसे सुपरहीरो की मार को झेलने का अनुभव कहीं बेहतर है.’ उन्होंने कहा, ‘इस नकारात्मक भूमिका को लेकर मैं आशान्वित हूं. यह मेरे लिए सम्मान की बात है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >