करीना कपूर के बच्‍चे को लेकर उड़ रही इन अफवाहों पर सैफ ने तोड़ी चुप्‍पी

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उनकी गर्भवती पत्नी करीना कपूर ने अपने गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया था. ऐसी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि करीना और सैफ ने अपने होनेवाले बच्चे का गुप्त रुप से लिंग परीक्षण कराया था. ऐसा […]

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उनकी गर्भवती पत्नी करीना कपूर ने अपने गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया था. ऐसी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि करीना और सैफ ने अपने होनेवाले बच्चे का गुप्त रुप से लिंग परीक्षण कराया था.

ऐसा भी कहा जा रहा था कि दोनों ने लंदन में अपने बच्चे के जन्म की योजना बनाई है. हालांकि सैफ ने एक बयान में इस तरह की सभी अफवाहों को खारिज करते हुये कहा, ‘मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमें अभी भी अपने बच्चे के लिंग का पता नहीं है. हमारे बच्चे का जन्म लंदन में नहीं होने जा रहा है और बच्चे का नाम निश्चित तौर पर सैफीना नहीं रखा जाएगा.’

इस वर्ष जुलाई में सैफ ने करीना कपूर के गर्भवती होने की घोषणा की थी. सैफ और करीना, अक्तूबर 2012 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >