रितिक रोशन की ‘कृष 4'' की तैयारी शुरू, दिखेगा एक्शन और VFX का कमाल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्‍म ‘कृष 4′ पर काम शुरू हो गया है. फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कहा है कि फिल्म में ढेर सारे एक्शन दृश्य और वीएफएक्स देखने को मिलेगा. रोशन सुपरहीरो पर आधारित सुपरहिट ‘कृष’ श्रृंखला की आने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया, […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्‍म ‘कृष 4′ पर काम शुरू हो गया है. फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कहा है कि फिल्म में ढेर सारे एक्शन दृश्य और वीएफएक्स देखने को मिलेगा. रोशन सुपरहीरो पर आधारित सुपरहिट ‘कृष’ श्रृंखला की आने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने बताया, ‘हम अगले साल अप्रैल या मई में शूटिंग शुरू करेंगे… या 2018 में हो सकता है. यह एक बडी परियोजना है. हमें वीएफएक्स पर काम करने की जरुरत है और हमारा बजट बहुत ज्यादा है. लेकिन इसे दर्शकों के लिए काफी आकर्षक बनाया जाएगा.’

रोशन ने बताया, ‘फिल्म के लिए हम अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशक को लेंगे. हम एक्शन और वीएफएक्स को उंचाई देना चाहते हैं.’ रितिक ने सुपरहीरो श्रृंखला पर आधारित ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3′ फिल्म में काम किया था. रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘कबाली’ को लेकर उत्साहित हैं. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और यह अगले साल 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >