15 अगस्‍त को फिर अक्षय का कब्‍जा, ''गोल्‍ड'' का फर्स्‍टलुक जारी

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘गोल्‍ड’ का फर्स्‍टलुक जारी कर दिया है. ‘बेबी’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘रुस्‍तम’ जैसी देशभक्ति से प्रेरित फिल्‍में देने के बाद अक्षय एक बार फिर देशप्रेम से जुड़ा किरदार निभायेंगे. यह फिल्‍म उस शख्‍स पर आधारित होगी जिन्‍होंने आजादी के बाद ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्‍ड […]

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘गोल्‍ड’ का फर्स्‍टलुक जारी कर दिया है. ‘बेबी’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘रुस्‍तम’ जैसी देशभक्ति से प्रेरित फिल्‍में देने के बाद अक्षय एक बार फिर देशप्रेम से जुड़ा किरदार निभायेंगे. यह फिल्‍म उस शख्‍स पर आधारित होगी जिन्‍होंने आजादी के बाद ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्‍ड मेडल जीता था.

अक्षय ने इस फिल्‍म की जानकारी अपने फैंस को ट्विटर पर दी है. उन्‍होंने लिखा,’ वर्ष 1948, आजादी के बाद भारत के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल हासिल करने की ऐतिहासिक कहानी ‘गोल्ड’. साथ ही अक्षय ने फिल्‍म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी हैं. फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी. बता दे कि इसी साल 15 अगस्‍त को अक्षय की ‘रुस्‍तम’ रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस दिया था.

अक्षय पहली बार फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेन्मेंट प्रोडक्शन के साथ काम करेंगे. फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ की लेखिका और आमिर खान अभिनीत ‘तलाश’ जैसी फिल्म से डायरेक्टर बनी रीमा कागती इस फिल्म की डायरेक्टर हैं. अक्षय फिल्‍म में मुख्‍य किरदार में हैं.

इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी’ की सीक्‍वल है जिसमें अरशद वारसी मुख्‍य भूमिका में थे. सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्‍म में हुमा कुरैशी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >