इस अभिनेता संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं परिणीति चोपड़ा

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपडा जल्‍द ही होमी अदजानिया की अगली फिल्म ‘तकदुम’ में अभिनेता इरफान खान संग काम करने को लेकर उत्साहित लेकिन घबराई हुई हैं. इस फिल्‍म में वे एकबार फिर सुशांत सिंह राजूपत संग भी स्‍क्रीन शेयर करेंगी. परिणीति ने बताया, ‘ मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन साथ ही उत्साहित भी हूं. […]

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपडा जल्‍द ही होमी अदजानिया की अगली फिल्म ‘तकदुम’ में अभिनेता इरफान खान संग काम करने को लेकर उत्साहित लेकिन घबराई हुई हैं. इस फिल्‍म में वे एकबार फिर सुशांत सिंह राजूपत संग भी स्‍क्रीन शेयर करेंगी.

परिणीति ने बताया, ‘ मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन साथ ही उत्साहित भी हूं. वह (इरफान) एक ग्लोबल आइकन हैं और उन्हें उनके काम के लिए जाना जाता है. सेट पर उनके साथ काम करना बहुत रोमांचकारी होगा.’

उन्होंने कहा, ‘जब आपको कडी मेहनत करनी पडे और वहां एक ऐसा अभिनेता हो जो आपको अपना बेहतरीन देने के लिए चुनौती दे तो यह बात मुझे पसंद है.’ ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की परिणीति और सुशांत सिंह राजपूत की जोडी तीन साल बाद ‘तकदुम’ में फिर से स्क्रीन पर दिखाई देगी.

परिणीति ने कहा, ‘ मैं सुशांत के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हूं. होमी अदजानिया फिल्म निर्माण की एक अलग विधा से आते हैं. इस फिल्म में काम करना मजेदार होगा. ‘तकदुम’ के लिए काम नवंबर में शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >