रितिक-कंगना के मामले पर पहली बार बोले राकेश रोशन, सुनकर आप भी होंगे हैरान ?

इस साल रितिक रोशन और कंगना रनौत का झगड़ा सुर्खियों पर रहा. इस मामले में रोज नये-नये खुलासे हुए और दोनों के कई चौंकानेवाले बयान भी सामने आये. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों शांत है और अपने काम में बिजी है. वहीं इतने दिनों बाद अचानक रितिक के पिता राकेश रोशन ने इस मामले […]

इस साल रितिक रोशन और कंगना रनौत का झगड़ा सुर्खियों पर रहा. इस मामले में रोज नये-नये खुलासे हुए और दोनों के कई चौंकानेवाले बयान भी सामने आये. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों शांत है और अपने काम में बिजी है. वहीं इतने दिनों बाद अचानक रितिक के पिता राकेश रोशन ने इस मामले में चुप्‍पी तोड़ी है.

एक अखबार को दिए इंटरव्‍यू में राकेश रोशन ने कहा,’ रितिक बेहद शांत और गरिमा में रहना पसंद करते हैं. अगर वो सबके सामने सच लेकर आते हैं तो लोग हैरान हो जायेंगे.’ राकेश रोशन ने यह भी कहा कि फिलहाल वो अपनी फिल्‍म में व्‍यस्‍त है. जैसे ही फ्री होंगे इस बारे में बात कर सकते हैं, यह फैसला उनका होगा.

ऐसे शुरू हुआ था मामला

एक इंटरव्‍यू में कंगना ने सिली एक्‍स शब्‍द का इस्‍तेमाल किया था. उन्‍होंने रितिक का नाम तो नहीं लिया था लेकिन उनका इशारा उन्‍हीं की तरफ था. दरअसल ऐसी खबरें आ रही थी कि रितिक कि कहने पर कंगना को फिल्‍म ‘आशिकी 3′ से निकाला गया था. वहीं जब इस बारे में कंगना से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ मुझे अजीग अफवाहें सुनने को मिल रही है. नासमझ व्‍यक्ति भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही है. मुझे नहीं पाता कि एक्‍स अटेंशन पाने के लिए पागलों जैसे बातें करते हैं.’

रितिक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कंगना को लीगल नोटिस भेजा था. इसके जवाब में कंगना ने भी रितिक को कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इसके बाद दोनों के बीच कई दिनों तक आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला चला जो फिलहाल कुछ दिनों से ठंडा पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >