नकाब बांधकर सलीम चिश्‍ती की दरगाह पहुंचीं कैटरीना कैफ, PHOTOS

अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोमवार सुबह फतेहपुरसीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती के दरगाह पहुंची. यहां उन्‍होंने चादरपोशी की और मन्‍नत का धागा भी मांगा. सफेद रंग के सलवार-सूट में कैटरीना नकाब बांधे दरगाह में दाखिल हुई और यहां लगभग 25 मिनट तक रुकी. बता दें कि कैटरीना अपनी हर फिल्‍म से पहले यहां आती हैं. लेकिन […]

अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोमवार सुबह फतेहपुरसीकरी हजरत शेख सलीम चिश्ती के दरगाह पहुंची. यहां उन्‍होंने चादरपोशी की और मन्‍नत का धागा भी मांगा. सफेद रंग के सलवार-सूट में कैटरीना नकाब बांधे दरगाह में दाखिल हुई और यहां लगभग 25 मिनट तक रुकी. बता दें कि कैटरीना अपनी हर फिल्‍म से पहले यहां आती हैं.

लेकिन इस बार कैटरीना अपनी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ के रिलीज होने के 4 दिन बाद यहां पहुंची. इसका कारण यह हो सकता है कि वे प्रमोशन में व्‍यस्‍त थीं. ‘बार बार देखो’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत की है और फैंस ने कैट को पसंद भी किया हैं.

फिल्‍म ने दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) में 14.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

कैटरीना की पिछली एक दो फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. कैटरीना को इस फिल्‍म से खासा उम्‍मीद है. नित्‍या मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में कैटरीना अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के आपोजिट नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >