MIRZYA: हर्षवर्धन-सैयामी के ‘तीन गवाह इश्‍क के...'', नया गाना रिलीज

‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर आगामी फिल्‍म ‘मिर्ज्या’ से डेब्‍यू करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म का नया गाना ‘तीन गवाह इश्‍क के’ रिलीज हो गया है. इस गाने में हर्षवर्धन और सैयामी खेर की शानदार कैमेस्‍ट्री नजर आ रही है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्‍म पहले ही दर्शकों के बीच […]

‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर आगामी फिल्‍म ‘मिर्ज्या’ से डेब्‍यू करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म का नया गाना ‘तीन गवाह इश्‍क के’ रिलीज हो गया है. इस गाने में हर्षवर्धन और सैयामी खेर की शानदार कैमेस्‍ट्री नजर आ रही है.

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्‍म पहले ही दर्शकों के बीच संस्‍पेंस क्रियेट कर चुकी है. इस नये गाने को सिद्धार्थ महादेवन और सैन जहूर ने गाया है. इस गीत को गुलजार ने लिखा है और शंकर-एहसान-लॉय ने म्‍यूजिक दिया है. इससे पहले फिल्‍म का टाईटल ट्रैक रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

‘मिर्ज्या’ हर्षवर्धन की पहली फिल्‍म है और इस फिल्‍म के रिलीज होने से पहले ही उन्‍होंने अगली फिल्‍म ‘भावेश जोशी’ साइन कर ली है. इस फिल्‍म में वो एक मिडिल क्‍लास लड़के की भूमिका निभायेंगे. इस किरदार के लिए हर्षवर्धन अपने बंगले से शिफ्ट होकर 2 बेडरूम के फ्लैट में रहने चले गये हैं. ताकि वो इस किरदार के साथ न्‍याय कर सकें.

‘भावेश जोशी’ का निर्देशन विक्रम आदित्‍य मोटवानी कर रहे हैं. ‘मिर्ज्या’ 7 अक्टूबर 2016 को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >