कुछ इस तरह पत्‍नी-बेटी संग अक्षय ने मनाया अपना बर्थडे, PHOTOS

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार किसी भी खास मौके पर अपनी अपनी फैमिली संग समय बिताना पसंद करते हैं. 9 सितंबर को उन्‍होंने अपना 49वां बर्थडे अपने परिवार के साथ मनाया और खूब मस्‍ती भी की. अक्षय और उनकी लवली पत्‍नी ट्विेंकल खन्‍ना ने कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. ट्विंकल ने अक्षय को […]

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार किसी भी खास मौके पर अपनी अपनी फैमिली संग समय बिताना पसंद करते हैं. 9 सितंबर को उन्‍होंने अपना 49वां बर्थडे अपने परिवार के साथ मनाया और खूब मस्‍ती भी की. अक्षय और उनकी लवली पत्‍नी ट्विेंकल खन्‍ना ने कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है.

ट्विंकल ने अक्षय को एक तस्‍वीर शेयर कर हैप्‍पी बर्थडे भी कहा था. वो बेटी नितारा संग भी मस्‍ती करते दिखे. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि अक्षय अपने बेटे आरव और बेटी नितारा को हमेशा मीडिया से दूर रखते हैं. कुछ दिनों पहले ही वो बेटी को मीडिया के कैमरों से छुपाते नजर आये थे.

अक्षय-ट्विंकल जब भी नितारा की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हैं तो उसका चेहरा छुपा लेते हैं. ऐसा माना जाता है अक्षय अपने बच्‍चों को लेकर ज्‍यादा ही प्रोटेक्टिव हैं. इस बात पर कोई दो मत नहीं हैं कि वो एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ अच्‍छे पिता भी हैं. अक्षय हमेशा इस बात का ख्‍याल रखते हैं कि उनकी फैमिली को कभी कोई प्रॉब्‍लम न हो.

https://www.instagram.com/p/BKId5OkjPYU/

इस साल अक्षय ने एक के बाद एक लगातार हिट्स फिल्‍में दी है. इस साल रिलीज हुई उनकी तीन फिल्‍में ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्‍तम’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. फिलहाल वे आगामी फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ की शूटिंग कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BKINL6EAHDq/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >