‘सरकार 3” का हिस्सा नहीं होंगे अभिषेक-ऐश्वर्या, पहली झलक 26 अगस्‍त को…

मुंबई: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि ‘सरकार’ के तीसरे भाग में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगे. फिल्म के दूसरे भाग ‘सरकार राज’ में वे दोनों थे. राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह फिल्म की पहली झलक 26 अगस्त को जारी करेंगे. निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘सरकार-3 की पहली […]

मुंबई: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि ‘सरकार’ के तीसरे भाग में अभिषेक ��च्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगे. फिल्म के दूसरे भाग ‘सरकार राज’ में वे दोनों थे. राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह फिल्म की पहली झलक 26 अगस्त को जारी करेंगे.

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘सरकार-3 की पहली झलक 26 अगस्त को…कहानी के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही इसका हिस्सा नहीं होंगे.’

‘सरकार’ श्रृंखला का पहला भाग 2005 में रिलीज हुआ था जिसमें अमिताभ बच्चन थे. बिग बी के आगामी थ्रिलर में होने या न होने की अभी कोई जानकारी नहीं है.

उन्होंने आगे लिखा, ‘सरकार-3 पहली दोनों फिल्मों से कई अधिक रोमांचक होगी…फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी….’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >