‘रुस्‍तम'' को सपोर्ट करने के लिए कुछ इस अंदाज में अक्षय ने कहा ‘शुक्रिया'', बेड पर...

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब अक्षय ने उनकी फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड स्‍टार्स को एक अलग ही अंदाज में धन्‍यवाद किया है. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पायजामा पहने बेड पर खड़े नजर आ रहे […]

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब अक्षय ने उनकी फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड स्‍टार्स को एक अलग ही अंदाज में धन्‍यवाद किया है. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पायजामा पहने बेड पर खड़े नजर आ रहे हैं.

बता दें कि ‘रुस्‍तम’ और रितिक रोशन की ‘मोहनजोदड़ो’ एक ही दिन रिलीज हुई थी. ‘रुस्‍तम’ को सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक कई कलाकारों ने अपने-अपने तरीके से प्रमोट किया था. फिल्‍म में अक्षय एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं.

करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पाउट बनाते हुए ‘रुस्‍तम’ देखने की अपील की थी. सोनाक्षी सिन्‍हा ने भी ड्रम का सहारा लेकर ‘रुस्‍तम’ का गाना बजा रही हैं और फिल्‍म देखने की अपील कर रही हैं. रणवीर ने अक्षय के साथ एक बचपन की तस्‍वीर अपलोड की थी और एक वीडियो में नेवी ऑफिसर की ड्रेस पहनकर फिल्‍म देखने की अपील की थी.

https://twitter.com/aliaa08/status/763624889047801856

आलिया भट्ट ने अक्षय की फिल्‍म ‘मोहरा’ के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी…’ पर डांस किया था. पीली साड़ी पहनकर डांस करते हुए उन्‍होंने फिल्‍म देखने की अपील की थी. सलमान खान ने भी वीडियो बनाकर ‘रुस्‍तम’ देखने की अपील की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >