पहली बार कैमरा फेस करते दिखे इमरान हाशमी के बेटे, दिया ये संदेश

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे अयान ने एक वीडियो के जरिए पहली बार स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस वीडियो में वह बाघ को बचाने का संदेश दे रहे हैं. इस वीडियो में अयान अन्य बच्चों के साथ पशु जीवन और पर्यावरण रक्षा के महत्व पर जोर देते दिख रहे […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे अयान ने एक वीडियो के जरिए पहली बार स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस वीडियो में वह बाघ को बचाने का संदेश दे रहे हैं. इस वीडियो में अयान अन्य बच्चों के साथ पशु जीवन और पर्यावरण रक्षा के महत्व पर जोर देते दिख रहे हैं.

इमरान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा ‘ अयान ने छह साल की उम्र में स्क्रीन पर पहली बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई…मैंने भी पहली बार इसी उम्र में कैमरे का सामना किया था.’

इस लघु फिल्म का निर्माण अभिनेत्री दिया मिर्जा की कंपनी ‘बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ ने किया है. वीडियो का मकसद बच्चों के जरिए ‘बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण’ के संबंध में एक सरल और महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >