मुंबई : नसीरुद्दीन शाह द्वारा राजेश खन्ना को खराब एक्टर कहने का मामला एक बार फिर गरमा गया है. इस बार मामले को सलमान खान के पिता सलीम खान ने हवा दी है. सलीम खान ने नसीरुद्दीन शाह बिना नाम लिए ट्वीट किया और कहा कि राजेश खन्ना मिलेनियम के पहले और आखिरी सुपरस्टार हैं जो लोगों के दिलों में बसते हैं. जो लोग उन्हें औसत दर्जे का अभिनेता कहते हैं , उन्हें पता होना चाहिए कि कोई व्यक्ति इतनी ऊंचाई पर तभी पहुंच सकता है जब उसके अंदर काबिलियत हो.
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नसीरुद्दीन शाह ने एक साक्षात्कार में में कहा था कि ‘1970 में हिंदी फिल्मों में साधारण और औसत दर्जे की क्वालिटी देखने को मिली थी. यही वह वक्त था जब राजेश खन्ना नाम के अभिनेता ने बॉलीवुड में कदम रखा था.
खन्ना के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी तमाम सफलताओं के बावजूद मुझे ऐसा लगता है कि मिस्टर खन्ना एक बेहद सीमित कलाकार थे. सच तो यह है कि उनकी गिनती एक खराब कलाकार में होनी चाहिए थी. नसीरुद्दीन की टिप्पणियों से नाराज राजेश खन्ना की पुत्री ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा कि सर, अगर आप जिंदा शख्स की इज्जत नहीं कर सकते, तो कम से कम मृत्य व्यक्ति की इज्जत तो करें. क्योंकि मृत व्यक्ति आपको जवाब नहीं दे सकता.
इस मामले के विवाद में आने के बाद में नसीरुद्दीन ने माफी मांग ली थी.
