एयरपोर्ट में ऐसा क्‍या हुआ कि घबरा गई ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन हाल ही में लंदन से छुट्टियां मनाकर अपनी बेटी आराध्‍या और मां वृंदा राय के साथ मुंबई लौटीं. लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि ऐश्‍वर्या एयरपोर्ट पर चिल्‍लातीं नजर आई. उनकी जगह कोई भी होता वो भी वहीं करता जो ऐश्‍वर्या ने किया. दरअसल जैसे ही ऐश्‍वर्या, मां और बेटी […]

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन हाल ही में लंदन से छुट्टियां मनाकर अपनी बेटी आराध्‍या और मां वृंदा राय के साथ मुंबई लौटीं. लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि ऐश्‍वर्या एयरपोर्ट पर चिल्‍लातीं नजर आई. उनकी जगह कोई भी होता वो भी वहीं करता जो ऐश्‍वर्या ने किया.

दरअसल जैसे ही ऐश्‍वर्या, मां और बेटी के साथ एयरपोर्ट पहुंची. उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों को हूजूम वहां पहुंचा. ऐसे में जब बॉडीगार्ड मीडिया को हटाने के लिए उन्‍हें पीछे ढकेल रहे थे. इसी दौरान ऐश्‍वर्या की मां जमीन पर गिर गईं. जिसे देखकर ऐश्‍वर्या घबरा गईं और चिल्‍लाकर बोलीं ‘मेरी मां को धक्‍का किसने मारा…?’

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार,’ ऐश्‍वर्या अपनी मां और बहन के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकली, उन्‍होंने सबसे पहले बेटी को कार में बिठाया. इसी बीच एक बॉडीगार्ड ने कैमरामैन को इतनी जोर से धक्‍का मारा कि वो ऐश्‍वर्या की मां के ऊपर जा गिरा, जिसके कारण वे अपना संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिर गईं.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ ऐश्‍वर्या उसी वक्‍त मां की मदद के लिए दौड़ी और मीडिया से कैमरा ऑफ करने के लिए कहा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >