..जब बजरंगी भाई जान की "मुन्नी " ने कैटरीना को आंटी कहा

इंटरटेनमेंट डेस्क अपने बर्थडे में फेसबुक पर इंट्री लेने वाली कैटरीना कैफ के सामने उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब फिल्म "बजरंगी भाई जान " की छोटी बच्ची ने उन्हें आंटी कहकर बुलाया. हालांकि कैटरीना ने पूरी उदारता दिखाते हुए उन्हें थैंक यू लव कहा. हर्षाली मल्होत्रा की उम्र मात्र 8 साल की […]

इंटरटेनमेंट डेस्क

अपने बर्थडे में फेसबुक पर इंट्री लेने वाली कैटरीना कैफ के सामने उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब फिल्म "बजरंगी भाई जान " की छोटी बच्ची ने उन्हें आंटी कहकर बुलाया. हालांकि कैटरीना ने पूरी उदारता दिखाते हुए उन्हें थैंक यू लव कहा. हर्षाली मल्होत्रा की उम्र मात्र 8 साल की है जबकि फेसबुक में अकाउंट बनाने की उम्र 13 साल है. हालांकि हर्षाली का अकाउंट वेरिफाइड है.
हर्षाली ने ‘बजरंगी भाई जान’ में एक ऐसी बच्ची की भूमिका निभायी थी. जो अपने परिवार से बिछुड़ जाती है. बाद में सलमान(बजरंगी भाई जान) इस बच्ची को लेकर परिवार से मिलाने पाकिस्तान जाते हैं. हर्षाली ने अपने अभिनय से दर्शकों को दिल जीत लिया था.
उधर आंटी बोलने के बाद कई फॉलोअर्स ने हर्षाली के संबोधन पर चुटकी ली है. सोशल मीडिया में कहा गया कि हर्षाली का संबोधन कुछ भी गलत नहीं है. ज्ञात हो कि सलमान व कैटरीना लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >