मैं चोर नहीं हूं : टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ शूटिंग शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर आई है. टाइगर पर ये आरोप लग रहे हैं कि उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए स्क्रिप्‍ट चोरी की है. वहीं टाइगर का कहना है कि वे चोर नहीं है और उन्‍होंने कोई स्क्रिप्‍ट चोरी नहीं की है. […]

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ शूटिंग शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर आई है. टाइगर पर ये आरोप लग रहे हैं कि उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए स्क्रिप्‍ट चोरी की है. वहीं टाइगर का कहना है कि वे चोर नहीं है और उन्‍होंने कोई स्क्रिप्‍ट चोरी नहीं की है.

हाल ही में फिल्‍मकार सब्‍बीर खान ने यह घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ होगी जिसमें टाइगर मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. वहीं मुंबई बेस्ड राइटर-डायरेक्‍टर कृतिक कुमार पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि टाइगर ने उनकी फिल्‍म की स्‍टोरी चुराई है.

पांडे का कहना है कि ‘मुन्‍ना माइकल’ की थीम की कहानी उनकी फिल्‍म की कहानी से चोरी की गई है. यह फिल्‍म माइकल जैक्‍सन की फैन पर आधारित है. पांडे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्‍होंने फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट टाइगर को सुनाई थी और टाइगर इस फिल्‍म में काम करने के लिए भी तैयार हो गये थे.

उन्‍होंने आगे कहा,’ लेकिन बाद में उन्‍होंने (टाइगर) इस फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया. अब टाइगर सब्‍बीर खान की फिल्‍म में काम कर रहे हैं जो माइकल जैक्‍सन के फैन पर ही आधारित है.

वहीं जब टाइगर से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ मुझे इस विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हम यहां है और हमने कुछ नहीं चुराया है. मैं चोर नहीं हूं और न ही मैं झूठ बोल रहा हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >